घिर-घिर आए और ललचाकर चले गए बदरा, मानसून की गति धीमी Lucknow news
मानसून की गति पड़ी धीमी झमाझम बारिश के लिए करना होगा इंतजार गर्मी और उमस से फिलहाल राहत के आसार नहीं।
लखनऊ, जेएनएन। उमस और गर्मी से बेहाल लोगों के लिए बादल महज छलावा साबित हो रहे हैं। बुधवार को भी दोपहर बाद अचानक बदली छा मई। लगा कि अच्छी बारिश होगी लेकिन कुछ इलाकों में बूंदा-बांदी के बाद मौसम साफ हो गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी आंशिक बदली के साथ कुछ इलाकों में बौछारें पड़ सकती हैं, लेेेेकिन झमाझम बारिश के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है।
स्काईमेट वेदर के महेश पलावत बताते हैं कि उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा यानी उत्तर पश्चिमी राज्यों में फिलहाल मानसून की सक्रियता कुछ धीमी है। उधर, बंगाल की खाड़ी में कोई सिस्टम डेवलप होता नहीं दिख रहा है।
अब जुलाई में ही राहत संभव
दरअसल, बंगाल की खाड़ी में सिस्टम डेवलप होता है, जिससे पूर्वी हवा नमी लेकर आती है। इससे मानसूनी हलचल तेज होती है। उन्होंने बताया कि 30 जून को गतिविधियां कुछ तेज हो सकती हैं। एक-दो जुलाई से उत्तर पश्चिमी राज्यों में झमाझम बारिश की संभावना है।
39 पर पहुंचा पारा
राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 39.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वायुमंडल में आद्र्रता 81 फीसद रिकार्ड हुई।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप