Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को भीषण गर्मी, चित्रकूट का पारा 46 डिग्री पर जा पहुंचा

उत्तर प्रदेश में मौसम के उतार-चढ़ाव जनजीवन पर विपरीत असर डालने लगा है। बीमारियां बढ़ने लगी हैं। गुरुवार को लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।

By Nawal MishraEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 06:30 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 09:30 PM (IST)
उत्तर प्रदेश में गुरुवार को भीषण गर्मी, चित्रकूट का पारा 46 डिग्री पर जा पहुंचा
उत्तर प्रदेश में गुरुवार को भीषण गर्मी, चित्रकूट का पारा 46 डिग्री पर जा पहुंचा

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में मौसम के उतार-चढ़ाव जनजीवन पर विपरीत असर डालने लगा है। बीमारियां बढ़ने लगी हैं। गुरुवार को लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। चटख धूप ने लोगों को बेहाल रखा। यूपी के कई जिलों में दिन का तापमान भी 45 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। सुबह से ही आसमान साफ रहा। दोपहर तीन बजे के बाद हल्की बदली अवश्य छाई लेकिन इससे वातावरण में उमस बढ़ गई। राजधानी लखनऊ के आसपास के जिलों में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बुंदेलखंड और ताजसिटी के आसपास का इलाका अपेक्षाकृत अधिक गर्म रहा। चित्रकूट में तो पारा 46 डिग्री जा पहुंचा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में इजाफा होने की संभावना है। हालांकि शाम को हवा का रुख बदल गया। परंपरागत किसान पुरवा हवाओं के चलने से मानसून आने की संभावना बढ़ने का संकेत मान रहे है।

loksabha election banner

हल्की बदली छाने की संभावना

नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के मुताबिक अगले 24 घंटे में हल्की बदली छाने की संभावना है लेकिन वर्षा अथवा बूंदाबांदी नहीं होगी। बदली से वातावरण में उमस बढ़ सकती है। लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, बनारस का  25 डिग्री , कानपुर का 24 डिग्री, इलाहाबाद का 26 डिग्री, गोरखपुर का 26 डिग्री और झांसी का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.