Move to Jagran APP

दीपावली पर कई ट्रेनों में बढ़ गई वेटि‍ंग-अब तत्‍काल का सहारा, विमान के किराए में आई कमी

अब एक माह पहले एडवांस रिजर्वेशन पीरिएड वाली गोमती एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों और तत्काल कोटे से सीटें हासिल करने का सहारा है। दीपावली चार नवंबर को है। कई ट्रेनों में 120 दिन पहले एडवांस रिजर्वेशन की बुकि‍ंग शुरू हो गई।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 06:15 AM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 08:53 AM (IST)
दीपावली पर कई ट्रेनों में बढ़ गई वेटि‍ंग-अब तत्‍काल का सहारा, विमान के किराए में आई कमी
इंडिगो एयरलाइन ने एक बार फिर से सस्ते किराए की स्कीम लांच की है।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। इस दीपावली मुंबई सहित कई बड़े शहरों से आने वाली ट्रेनों में वेटि‍ंग लगातार बढ़ रही है। अब एक माह पहले एडवांस रिजर्वेशन पीरिएड वाली गोमती एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों और तत्काल कोटे से सीटें हासिल करने का सहारा है। दीपावली चार नवंबर को है। कई ट्रेनों में 120 दिन पहले एडवांस रिजर्वेशन की बुकि‍ंग शुरू हो गई। इसके चलते मुंबई से लखनऊ आने वाली पुष्पक एक्सप्रेस सहित सभी मुख्य ट्रेनों में दो व तीन नवंबर को वेटि‍ंग है। स्लीपर क्लास में वेटि‍ंग 180 तक पहुंच गई है। एसी थर्ड में भी वेट‍िंग 20 तक है। लखनऊ मेल की स्लीपर क्लास में दो व तीन नवंबर को वेटि‍ंग 150 से 220 तक हो गई है। एसी थर्ड की वेटि‍ंग 60 से अधिक है। हालांकि, दीपावली के बाद लखनऊ से वापसी के लिए पुष्पक सहित कई ट्रेनों में सीटें खाली हैं।

loksabha election banner

विमान किराया 1,827 तक पहुंचा : इंडिगो एयरलाइन ने एक बार फिर से सस्ते किराए की स्कीम लांच की है। इंडिगो की लखनऊ से सुबह 7:50 बजे दिल्ली जाने वाली उड़ान का किराया 1,827 रुपये तक पहुंच गया है। इंडिगो की सुबह 6:15 बजे और 9:45 बजे के विमानों का किराया भी 1,827 रुपये तक 23 अक्टूबर के बाद हो गया है। मुंबई का किराया 3,754 रुपये है। वहीं, एक अक्टूबर से लखनऊ से आगरा के बीच इंडिगो एयरलाइन नई विमान सेवा की शुरुआत करेगा। विमान 6ई-7928 दोपहर 2:40 बजे उड़ान भरकर 3:40 बजे आगरा पहुंचेगा। वापसी में विमान 6ई-7932 आगरा एयरपोर्ट से शाम चार बजे उड़ान भरकर पांच बजे लखनऊ आएगा।

गोपाल तिवारी अध्यक्ष बने : पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन लखनऊ मंडल की एक विशेष बैठक डीआरएम कार्यालय में हुई। इस मौके पर प्रबंधकारिणी समिति का चुनाव हुआ। इसमें गोपाल तिवारी अध्यक्ष, रमेश ङ्क्षसह कार्यकारी अध्यक्ष, एनए खान मंडलमंत्री, मृदुला त्रिपाठी संगठन मंत्री, पुष्कर सक्सेना प्रचार मंत्री, कंचनलता श्रीवास्तव व मो. शरीफ खान संगठन मंत्री और भागीरथ वर्मा कोषाध्यक्ष चुने गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.