Move to Jagran APP

लखनऊ : पेट दर्द के इलाज के लिए 48 घंटे का इंतजार, कोरोना जांच के इंतजार में मरीज परेशान

लखनऊ के सरकार अस्पताल खुल गए हैं। हर एक ही ओपीडी में मरीजों की तादाद बढ़ रही है। बावजूद सामान्य बीमारियों के इलाज में संकट है। यहां कोरोना जांच की चक्कर में पेट दर्द तक का इलाज भी 48 घंटे बाद मिल रहा है।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 07:32 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 07:32 AM (IST)
लखनऊ : पेट दर्द के इलाज के लिए 48 घंटे का इंतजार, कोरोना जांच के इंतजार में मरीज परेशान
अब मरीजों की संख्या काफी कम है। बावजूद, सामान्य बीमारियों के इलाज में संकट है।

लखनऊ [संदीप पांडेय]। केस-वन : रायबरेली निवासी संतोष कुमार के 16 वर्षीय भतीजे का पेट फूल गया है। उसे दर्द भी रहता है। मंगलवार को मरीज को सिविल अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में दिखाया गया। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड लिखा। मगर, कोरोना टेस्ट के चक्कर में इलाज फंस गया। यहां से उसका सैंपल केजीएमयू भेजा गया। इसकी रिपोर्ट 48 घंटे बाद आने की बात कही गई।

loksabha election banner

केस-टू- : गोलागंज निवासी फातिमा की 22 वर्षीय बेटी काे तीन दिन से अचानक पेट दर्द हो रहा है। मंगलवार को बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी में दिखाया। डॉक्टर ने किडनी में पथरी की आशंका जताई। मरीज को अल्ट्रासाउंड लिख दिया। मगर, अस्पताल में तुंरत जांच नहीं हो सकी। मरीज को कोरोना टेस्ट रिपोर्ट लेकर अगले दिन बुलाया गया। लिहाजा, दर्द निवारक दवा देकर टरका दिया।

शहर के सरकार अस्पताल खुल गए हैं। हर एक ही ओपीडी में मरीजों की तादाद बढ़ रही है। मगर, लॉकडाउन के पहले से अब मरीजों की संख्या काफी कम है। बावजूद, सामान्य बीमारियों के इलाज में संकट है। यहां कोरोना जांच की चक्कर में पेट दर्द तक का इलाज भी 48 घंटे बाद मिल रहा है।

राजधानी के चिकित्सा संस्थानों-अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था बेपटरी है। केजीएमयू, लोहिया संस्थान में जहां कोरोना जांच के चक्कर में गंभीर मरीजों का इलाज घंटों फंसा रहता है। यहां होल्डिंग एरिया में भर्ती मरीजों की रिपोर्ट 24-28 घंटे बाद मिल रही है। साथ ही तीमारदारों की कोविड जांच भी भर्ती में अड़ंगा बन रही है। वहीं अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों को सामान्य इलाज में भी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि बलरामपुर, सिविल, लोहिया अस्पताल की ओपीडी में पेट रोग के इलाज में आफत है। यहां बीमारी की पड़ताल के लिए लिखा गया ओपीडी में अल्ट्रासाउंड दो से तीन दिन में हो रहा है। ऐसे में मरीज की समय पर किडनी, लिवर बीमारी की सटीक पहचान होने में भी देरी हो रही है। ऐसा ही हाल सीटी स्कैन जांच का भी है। दूर-दराज से शहर इलाज कराने आए मरीज अधूरा इलाज कर लौट रहे हैं।

अस्पतालों में 50 फीसद घटी जांचें

बलरामपुर : बलरामपुर अस्पताल में लॉकडाउन से पहले 60 से 70 अल्ट्रासाउंड होते थे। वहीं सीटी स्कैन 15 से 20 मरीजों के किए जाते थे। वहीं अब रोजाना अल्ट्रासाउंड सिर्फ 30 से 35 हो रहे हैं। वहीं सीटी स्कैन भी 15 से 20 हीे हो रही हैं।

सिविल अस्पताल : सिविल अस्पताल में लॉकडाउन से पहले राेज 20 से 30 अल्ट्रासाउंड व 15-18 सीटी स्कैन होती थीं। वहीं अब 10 से 12 अल्ट्रासाउंड व आठ से दस सीटी स्कैन हो रही हैं।

लोहिया अस्पताल : लाेहिया हॉस्पिटल ब्लॉक में लॉकडाउन से पहले 80 से 100 अल्ट्रासाउंड हो रहे थे। वहीं 25 से 30 सीटी स्कैन होते थे। वहीं अब प्रतिदिन 30 से 35 अल्ट्रासाउंड व 10 से 12 सीटी स्कैन हो रही हैं।

क्या कहते हैं जिम्मेदार
सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके नंदा के मुताबिक कोरोना टेस्ट रिपोर्ट अनिवार्य है। जिस मरीज के पास कोविड रिपोर्ट है। उसका अल्ट्रासाउंड सीटी स्कैन तुरंत कर दिया जाता है। बलरामपुर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. हिमांशु का दावा है कि इमरजेंसी पड़ने पर मरीजों का तुंरत अल्ट्रासाउंड कर दिया जाता है। वहीं ओपीडी के मरीजों को अगले दिन कोविड रिपोर्ट के साथ आने के लिए कहा जाता है। लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश के मुताबिक अल्ट्रासाउंड-सीटी स्कैन में स्टाफ को संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य किया गया है। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक इमरजेंसी मरीजों का तत्काल अल्ट्रासाउंड करने का निर्देश है। ओपीडी बके मरीजों के लिए कोविड रिपोर्ट होना आवश्यक है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.