Move to Jagran APP

Lucknow Election 2022 Voting: लखनऊ में 61 फीसद मतदान, धीरे-धीरे बढ़ा वोट‍िंग प्रत‍िशत

Voting Lucknow UP Phase 4 Election 2022 पिछले तमाम चुनावों की सुस्ती तोड़ी बल्कि 1952 से अब तक सभी विधानसभा चुनावों में सर्वाधिक मत प्रतिशत का रिकार्ड भी कायम कर दिया। इस तरह लोकतंत्र की परीक्षा में पहली बार लखनऊ प्रथम श्रेणी में पास हुआ।

By Vikas MishraEdited By: Published: Wed, 23 Feb 2022 07:21 AM (IST)Updated: Wed, 23 Feb 2022 06:38 PM (IST)
लखनऊ में धीरे-धीरे मतदान की रफ्तार बढ़ी।

लखनऊ, जेएनएन। Lucknow Election 2022 Phase 4 Voting विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में बुधवार को लखनऊ में माकपोल के बाद मतदान हुआ। राजधानी के 38 लाख 4 हजार 114 मतदाता 9 विधानसभाओं के 109 प्रत्याशियों के भविष्य ईवीएम में कैद हो गया है। पोलिंग बूथों पर सुबह छह बजे से मतदाताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। पिछले तमाम चुनावों की सुस्ती तोड़ी बल्कि 1952 से अब तक सभी विधानसभा चुनावों में सर्वाधिक मत प्रतिशत का रिकार्ड भी कायम कर दिया। इस तरह लोकतंत्र की परीक्षा में पहली बार लखनऊ प्रथम श्रेणी में पास हुआ। जिले की सभी नौ सीटों पर चुनाव शांतिपूर्वक और उल्लासपूर्ण रहा।

loksabha election banner

सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखा जा सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, सांसद कौशल किशोर, मंत्री मोहसिन रजा, महापौर संयुक्ता भाटिया और जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश सहित कई दिग्गजों ने वोट डाला। अगर मतदान प्रतिशत की बात करें तो लखनऊ की चार ग्रामीण सीटों वोटरों की चहलकदमी ज्यादा है। वहीं, सरोजनी नगर मलिहाबाद, बख्शी का तालाब और मोहनलालगंज में सुबह ईवीएम की खराबी की भी सूचनाएं आईं, जिसके कारण कुछ देर तक मतदान बाधित रहा। हालांकि, प्रशासन ने तत्काल मशीनों को दुरुस्त करा कर वोटिंग शुरू कराई। सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बल मतदान केंद्रों की सुरक्षा में तैनात है।

कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक और क्रिकेटर आरपी सिंह ने डाले वोट: प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने परिवार के साथ मतदान किया। वहीं, पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने भी मतदान किया। उन्होंने कहा, लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश की जनता से अधिक से अधिक मतदान की अपील की। 

डीएम ने की अधिक से अधिक मतदान की अपीलः जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने शहर के मतदाताओं को अधिक से अधिक वोट करने की अपील की। कहा, इस बार लखनऊ मतदान फीसद में रिकॉर्ड बनाएगा। सभी घर से निकलें और अपने मत का प्रयोग करें।

उधर, इसी मतदान केंद्र के कक्ष संख्या 104 में ईवीएम मशीन खराब होने से अभी तक मतदान शुरू नहीं हो सका। जानकीपुरम क्षेत्र में भी मतदाताओं की भीड़ पोलिंग बूथों पर जुटनी शुरू हो गई है। लखनऊ धीरे-धीरे मतदाताओं की भीड़ पोलिंग बूथ पर बढ़ रही है। यहां सुबह नौ बजे तक नौ फीसद मतदान हो चुका है। 

जानकीपुरम विस्तार संयुक्‍त कल्याण महासमिति के शत प्रतिशत मतदान के संकल्प को पूरा करने की शुरुआत एडवोकेट विनय कृष्ण पाण्डेय ने की। उन्होंने सेक्टर-6 निवासी 82 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला को मतदान में सहयोग कर अच्छा संदेश देने का प्रयास किया।

शहर की प्रथम नागरिक महापौर संयुक्ता भाटिया ने सिंगार नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए अपने बूथ पर पहला वोट डाला। उन्होंने अपने पूरे परिवार संग - पुत्रवधु एवं भाजपा क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष रेशु भाटिया, पुत्र प्रशांत भाटिया, पौत्र दक्ष भाटिया एवं पौत्री कात्यायनी भाटिया के साथ वोट डाला। इसके अलावा मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर, राज्य मंत्री मोहसिन रजा सहित की नेता भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। 

वहीं, डीपीएस गोमतीनगर विस्तार के पोलिंग बूथ पर पहली बार वोट डालने पहुंचीं अवनि मिश्रा काफी उत्साहित थीं। उनका कहना है कि हम व्यवस्था बदलने या मजबूत करने की बात तो करते हैं लेकिन अपनी सबसे बड़ी ताकत वोट के लिए घर से नहीं निकलते। अवनि ने युवाओं से आग्रह किया कि घर से निकलें और अपने मतदान का प्रयोग करें।

बता दें कि लखनऊ में 38 लाख 4 हजार 114 मतदाता वोट डालेंगे। पिछले चुनाव की तुलना में थर्ड जेंडर की संख्या 42 फीसद बढ़ी है। इस बार विधानसभा चुनाव में दिव्यांग वोटरों की संख्या भी 23050 है। 80 से 90 साल के बुजुर्गों की संख्या 49508 है। 100 साल के बुजुर्गों की संख्या 8456 है।

लखनऊ की मलिहाबाद विधानसभा के लगभग सभी बूथों पर सुबह से मतदाताओं की कतार नजर आने लगी। विधायक चुनने का उत्साह लिए बुजुर्ग, महिला और युवा लाइन में लगकर अपनी बार का इंतजार कर रहे थे। वहीं, 171 पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र सेंट जोसेफ कॉलेज में आज पहला वोट सेंट जोसेफ कालेज समूह के प्रबंध निदेशक व अनेएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने पत्नी नम्रता अग्रवाल साथ डाला। उन्होंने बूथ संख्या 181 के पीठसीन अधिकारी मनोज कुमार के साथ मतवृक्ष का रोपण भी किया। अन्य मतदान बूथों के भी पुरुष और महिला मतदाताओं ने वृक्षारोपण किया।

उधर, समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को ट्वीट किया है कि लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा 170 के बूथ नंबर 12, 13, 15 और 16 पर सपा के एजेंटों को बाहर कर दिया गया है। सपा का कहना है कि आयोग मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष एवं सुचारू मतदान सुनिश्चत कराए। इसके अलावा सपा ने मध्य विधानसभा सीट के 83 नंबर बूथ और मलिहाबाद के 192 नंबर बूथ पर ईवीएम खराब होने से अभी तक मतदान शुरू न होने का भी आरोप लगाया है। 

60 वर्षीय सरोज सेठ को चार वर्ष पहले लकवा की समस्या हो गई। इसके बावजूद वह बेटे मनीष के साथ सेंट एंजनीज पब्लिक स्कूल के आदर्श मतदान केंद्र पर वोट करने पहुंची। 

प्रत्याशी कहां कौन मैदान में

मलिहाबाद (10)

जयदेवी भाजपा

इंदल कुमार कांग्रेस

सुरेंद्र कुमार सपा

जगदीश बीएसपी

जय बंधु बहुजन मुक्ति पार्टी

नीलम सरोज बहुजन आवाम पार्टी

रूपेंद्र कुमार आजाद समाज पार्टी

रमेश कुमार जन अधिकार पार्टी

अजय कुमार रावत निर्दलीय

अच्छे लाल निर्दलीय

मोहनलालगंज (11)

अमरेश कुमार बीजेपी

देवेंद्र कुमार बीएसपी

ममता चौधरी कांग्रेस

सुशीला सरोज एसपी

जितेंद्र रावत समाज सेवक पार्टी

ब्रजेश विक्रम आम जनता पार्टी

श्रवण भारतीय धर्म निर्पेक्ष पार्टी

सूरज रावत आम आदमी पार्टी

संजय कुमार सुरक्षा समाज पार्टी

हेमंत कुमार बहुजन मुक्ति पार्टी

फौजदार प्रसाद निर्दलीय

मध्य (13)

रजनीश गुप्ता बीजेपी

रविदास मेहरोत्रा सपा

आशीष चंद्र बीएसपी

सदफ जाफर कांग्रेस

गौरव वर्मा शिवसेना

धर्मेंद्र गुप्ता वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल

नदीम अशरफ आम आदमी पार्टी

राम कुमार समाज सेवक पार्टी

राम भूषण परिवर्तन पार्टी

विक्रांत श्रीवास्तव जन मोर्चा पार्टी

सलमान सिद्दीकी एआइएमआइएम

किशोरी लाल निर्दलीय

जफर कुरैशी निर्दलीय

बक्शी का तालाब (12)

योगेश शुक्ला भाजपा

गोमती यादव सपा

लल्लन कुमार कांग्रेस

सलाउद्दीन बीएसपी

अरविंद कुमार लोक बंधु पार्टी

ऋषि जायसवाल गांधियन पीपुल्स पार्टी

किशोर कुमार किशोर राज पार्टी

पंकज सिंह राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी

बलराम समदर्शी समाज पार्टी

विपिन त्यागी मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल

श्यामू सबका दल यूनाइटेड

सुनील कुमार आजाद समाज पार्टी (काशीराम)

कैंट (11)

ब्रजेश पाठक बीजेपी

अनिल पांडेय बीएसपी

दिलप्रीत सिंह कांग्रेस

सुरेंद्र सिंह गांधी सपा

अजय कुमार आम आदमी पार्टी

अजय सिंह राष्ट्रवादी पार्टी

आशीष सक्सेना जनता दल यूनाइटेड

रजनीकांत दुबे समाज सेवक पार्टी

सच्चिदानंद श्रीवास्तव जनता ब्रिगेड पार्टी

सत्येंद्र तिवारी राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी

निगमेंद्र मिश्रा निर्दलीय

सरोजनीनगर (14)

राजेश्वर सिंह बीजेपी

अभिषेक मिश्रा सपा

जलीस खान बीएसपी

रूद्र दमन सिंह कांग्रेस

शारदा प्रताप शुक्ला निर्दलीय

रोहित श्रीवास्तव आम आदमी पार्टी

सत्य नारायण कम्युनिस्ट पार्टी

अनिल गिरी भारतीय सनातन पार्टी

अरविंद सिंह राष्ट्रीय तीसरा विकल्प पार्टी

चन्द्रशेखर वर्मा जन अधिकार पार्टी

जितेंद्र कुमार बहुजन मुक्ति पार्टी

प्रताप चंद्रा राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी

रमा शंकर भीम मानवतावादी क्रांति दल

रामवरन सिंह राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी

लखनऊ पश्चिम (11)

अंजनी श्रीवास्तव बीजेपी

अरमान खान सपा

कायम रजा खान बीजेपी

शहाना सिद्दीकी कांग्रेस

राजीव बक्शी आम आदमी पार्टी

अतुल तिवारी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी

कांति पांडेय राष्ट्रवादी पार्टी

कायनात सिद्दीकी जन अभियान पार्टी

राहुल गुप्ता निर्दलीय

विनय शुक्ला निर्दलीय

हनीफ खान निर्दलीय

लखनऊ उत्तर (12)

नीरज बोरा बीजेपी

अजय कुमार श्रीवास्तव कांग्रेस

पूजा शुक्ला सपा

सरवर मलिक बीएसपी

अमित श्रीवास्तव आम आदमी पार्टी

कौशल किशोर मौलिक अधिकार पार्टी

नूर वारसी गांधियन पीपुल्स पार्टी

ब्रजेश चंद्र अवस्थी मेरा अधिकार पार्टी

रानी सिद्दीकी सोशलिस्ट पार्टी

संजय सिंह राणा सर्वधर्म पार्टी

अरविंद शुक्ला निर्दलीय

पंकज शर्मा निर्दलीय

सर्वेश कुमार गुप्ता निर्दलीय

लखनऊ पूर्व (14)

आशुतोष टंडन बीजेपी

अनुराग भदौरिया समाजवादी पार्टी

आशीष सिन्हा बहुजन समाज पार्टी

मनोज तिवारी कांग्रेस

आलोक सिंह आम आदमी पार्टी

अविनाश भारती आजाद समाज पार्टी

दिलीप कुमार रस्तोगी बहुजन मुक्ति पार्टी

नैमिष प्रताप नारायण सिंह राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी

विजय लक्ष्मी जायसवाल गांधियन पीपुल्स पार्टी

विनय श्रीवास्तव भारतीय कृषक दल

रविकांत झा लोकदल

शिवा गुप्ता समाज सेवक पार्टी

अनुरोध श्रीवास्तव निर्दलीय

मृदुल कुमार श्रीवास्तव निर्दलीय

Koo App

उत्तर प्रदेश में परिवर्तन के लिए जनता जमकर वोट कर रही है भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ हो रहा है, क्योंकि जिस तरीके से बेरोजगार नौजवानो के साथ नौकरियों के नाम पर लाठियां पड़ी, किसान विरोधी बिल लाकर किसानों की कमर तोड़ी गई, दलितों-पिछड़ो के आरक्षण पर डकैती डाली गई, इससे पूरे प्रदेश की जनता आक्रोशित है और उत्तर प्रदेश को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने के लिए मतदान कर रही

View attached media content - Swami Prasad Maurya (@SwamiPMaurya) 23 Feb 2022

Koo App

आदरणीय बहन सुश्री मायावती जी ने आज लखनऊ में मतदान किया और सभी से लोकतंत्र के पर्व को मनाते हुए सभी से वोट करने की अपील की। #Votewaliselfie

View attached media content - Satish Chandra Misra (@satishmisrabsp) 23 Feb 2022

Koo App

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज वोटिंग का चौथा दौर है। लखनऊ समेत कुल 59 सीटों पर सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना मताधिकार का प्रयोग करें और ‘नए उत्तर प्रदेश’ के निर्माण में सहभागी बनें | आपका एक वोट उत्तर प्रदेश को फिर से देगा डबल इंजन की मजबूत और स्थिर सरकार। - Aparna Yadav (@iamaparnayadav) 23 Feb 2022


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.