विश्व हिंदू रक्षा परिषद भी लड़ेगी यूपी विधानसभा का चुनाव, सभी 403 विधानसभा सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
UP Vidhan Sabha Chunav 2027: विश्व हिंदू रक्षा परिषद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में प्रदेश की सभी 403 विधानसभा ...और पढ़ें

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यालय में विधि-विधान से सनातन धर्म में घर वापसी
HighLights
विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने की घोषणा
छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर शौर्य दिवस मनाएगी विश्व हिंदू रक्षा परिषद
गोपाल राय भाजपा को समर्थन देने के बाद भी 20 वर्षों से मिली सुरक्षा हटने से आहत
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। आईएएस और पीसीएस की सेवा से त्याग पत्र देने वाले अधिकारियों के राजनीतिक पारी खेलने के बाद अब विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने भी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2027 में उतरने की घोषणा की है। विश्व हिंदू रक्षा परिषद प्रदेश की सभी 430 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगा।
विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने लखनऊ में केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि परिषद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर कट्टर सनातनी विचारधारा से जुड़े प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारेगी। उन्होंने कहा कि संगठन प्रदेश की राजनीति में अपनी भूमिका निभाने के लिए आगामी समय में आवश्यक रणनीति तैयार कर रही है ।
उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे वर्तमान मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के कहने पर हमने कई दलों के साथ बिना शर्त भाजपा को समर्थन दिया था। उसके एक माह बाद हमारे दोनों सुरक्षा कर्मी हटा दिए गए। गोपाल राय ने अपनी सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उन्हें पिछले लगभग 20 वर्षों से सुरक्षा मिलती आ रही थी।
समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में भी उन्हें सुरक्षा प्रदान की गई थी, जबकि समाजवादी पार्टी को समर्थन भी नहीं दिया था। इसके बावजूद भाजपा सरकार के कार्यकाल में उनकी सुरक्षा हटा दी गई। उन्होंने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि 2019 में भाजपा को समर्थन देने के बाद भी उनकी सुरक्षा समाप्त कर दी गई। उन्होंने पूछा कि आखिर लंबे समय से मिल रही सुरक्षा किस आधार पर हटाई गई? उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिलती रहती हैं और उन्हें अभी भी गंभीर खतरा बना हुआ है।
विधि-विधान से सनातन धर्म में घर वापसी
विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यालय में गुरुवार को बिजनौर के थाना मंडावर अंतर्गत ग्राम मोहीउद्दीनपुर के मोहम्मद दिलशाद बने राजीव शर्मा। इनकी पत्नी रेहाना ने अपनाया रितु नाम। बेटी खुशी बनी अनन्या। इस मुस्लिम परिवार ने विधि-विधान से सनातन धर्म में की घर वापसी। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के केंद्रीय कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व में सनातन विधि-विधान के अनुसार दिलशाद व उसके परिवार की हिन्दू धर्म में घर वापसी हुई। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।