Move to Jagran APP

Vikas Dubey: विकास दुबे की पत्नी की गुहार- बैंक अकाउंट सीज हैं, नहीं जमा कर सकते शमन शुल्क

Vikas Dubey विकास दुबे की पत्नी के मकान में अवैध निर्माण पर हुई सुनवाई। एलडीए की प्रवर्तन कोर्ट में संयुक्त सचिव ऋतु सुहास सुना वाद।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 05:41 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 05:41 PM (IST)
Vikas Dubey: विकास दुबे की पत्नी की गुहार- बैंक अकाउंट सीज हैं, नहीं जमा कर सकते शमन शुल्क
Vikas Dubey: विकास दुबे की पत्नी की गुहार- बैंक अकाउंट सीज हैं, नहीं जमा कर सकते शमन शुल्क

लखनऊ, जेएनएन। Vikas Dubey: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) कोर्ट में विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे ने बुधवार को गुहार लगाई। उसने कहा कि वह अपने  कृष्णानगर इंद्रलोक कालोनी के मकान को एलडीए की शमन योजना के तहत नियमित कराएंगी। मगर अभी उनके सारे बैंक अकाउंट सीज हैं। उनके पास धन नहीं है। इसलिए शमन शुल्क नहीं जमा कर सकती हैं। एलडीए से उनको फिलहाल अगस्त अंत की मोहलत दे दी गई। 

loksabha election banner

एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे की पत्नी के मकान की एलडीए कोर्ट में सुनवाई बुधवार को एलडीए कोर्ट में हुई। धारा 27 की नोटिस काट दी गई थी। जिसके बाद विकास दुबे की पत्नी के मकान और पड़ोस के तीन मकानों का केस एक साथ सुना बुधवार को सुना गया। इस मकान के प्र्रकरण को संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने सुना।ये चारों ही मकान एक नक्शा पास करवा ही एक ही भूखंड पर बनाए गए हैं। ऐसे में अलग अलग अपने मकानों के नक्शे देकर उनकी कंपाउंडिंग किया जाना संभव है। एलडीए की संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने बताया कि उन्होंने चारों मामलों की सुनवाई की। उन्होंने बताया कि विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे ने यहां बताया कि उनके सारे बैंक अकाउंट सीज हैं। इसलिए शमन शुल्क अभी नहीं जमा कर सकती हैं। ऋतु सुहास ने बताया कि सभी को अगस्त माह के अंत तक का समय दे दिया गया है कि वे अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.