Move to Jagran APP

Vikas Dubey News: एसआइटी के निर्देश पर लखनऊ विकास प्राधिकरण खंगालेगा विकास दुबे की 54 बेनामी संपत्ति

Vikas Dubey News बिकरू कांड की जांच कर रही एसआइटी ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) को विकास दुबे से जुड़े हुए 54 लोगों की सूची सौंपी है। जिनके नाम पर विकास दुबे ने लखनऊ में संपत्ति खरीदी है। एसआइटी की ओर से 54 लोगों के नाम की सूची भेजी गई।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 12:19 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 12:19 PM (IST)
Vikas Dubey News: एसआइटी के निर्देश पर लखनऊ विकास प्राधिकरण खंगालेगा विकास दुबे की 54 बेनामी संपत्ति
सीओ सहित आठ की हत्या के मुख्य आरोपित विकास दुबे की लखनऊ की बेनामी संपत्ति भी सीज होगी

लखनऊ, जेएनएन। कानपुर के चौबेपुर के बिकरु गांव में दबिश देने गई पुलिस टीम के सीओ सहित आठ की हत्या के मुख्य आरोपित विकास दुबे की लखनऊ की बेनामी संपत्ति भी सीज होगी। बिकरू कांड की जांच कर रही एसआइटी ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) को विकास दुबे से जुड़े हुए 54 लोगों की सूची सौंपी है। जिनके नाम पर विकास दुबे ने लखनऊ में संपत्ति खरीदी है।

loksabha election banner

एसआइटी के अध्यक्ष संजय आर भूसरेड्डी की ओर से लखनऊ विकास प्राधिकरण को 54 लोगों के नाम की सूची भेजी गई है। जिनके नाम पर विकास दुबे ने राजधानी में बड़ी प्रापर्टी खरीदी है। इनमें विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे, दोनों बेटों तथा एक पुत्रवधु, विकास दुबे की मां सरला दुबे, देवी प्रसाद दुबे, विकास के पिता रामकुमार दुबे तथा देवी प्रसाद दुबे के नाम हैं। इस सूची में परिवारीजन के साथ अन्य लोगों के भी नाम हैं। इनमें से काफी लोग विकास दुबे के काले कारोबार से भी जुड़े हो सकते हैं। विकास दुबे ने कम समय में ही अपने काले कारोबार से करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली थी। अब उन सभी को सरकार अपने कब्जे में ले रही है।

करीब 150 बीघा के फॉर्म हाउस, 12 घर व 21 फ्लैट्स सामने आने के बाद से एसआइटी के इस कदम से विकास दुबे की बेनामी सम्पत्ति और काले कारोबार से जुड़े लोगों के होश उड़े हैं। माना जा रहा है कि लखनऊ विकास प्राधिकरण अब शीघ्र ही सारी बेनामी संपत्तियों की तलाशी का काम शुरू कर देगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.