विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायबरेली में नृशंस हत्या मामले में कार्रवाई से संतुष्ट नहीं पीडि़त परिवार

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 02 Jul 2017 02:34 PM (IST)Updated: Sun, 02 Jul 2017 02:43 PM (IST)

नृशंस हत्याकांड में पांच मृतक में से तीन बहुत ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे। इस मामले में पुलिस ...और पढ़ें

रायबरेली में नृशंस हत्या मामले में कार्रवाई से संतुष्ट नहीं पीडि़त परिवार
रायबरेली में नृशंस हत्या मामले में कार्रवाई से संतुष्ट नहीं पीडि़त परिवार

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के वीआइपी जिले रायबरेली के ऊंचाहार में ईद की रात पांच नृशंस हत्या के मामले में पुलिस की कार्यशैली से पीडि़त परिवार संतुष्ट नहीं है। परिवार का मानना है कि पुलिस लीपापोती के साथ दोषियों के पक्ष में खड़ी दिख रही है। इसके साथ ही परिवार के तमाम सामाजिक संगठनों पर भी प्रश्नचिन्ह लगाया है, जो छोटी-छोटी घटनाओं को तूल देने में लगे रहते हैं। सरकार के एक भी मंत्री ने वहां का रुख नहीं किया, जहां पर पांच परिवार प्रभावित हो रहे हैं। 

नृशंस हत्याकांड में पांच मृतक में से तीन बहुत ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, लेकिन पीडि़त परिवार संतुष्ट नहीं हैं। पीडि़त परिवार के अनुसार इसका मास्टर माइंड भी कोई और है जिसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए। पुलिस के अनुसार इस बड़ी वारदात के सारे दोषी अभी नहीं पकड़े गए हैं।

प्रदेश का रायबरेली जिला राजनैतिक दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।

यह भी पढ़ें: प्रासंगिक : हे मृत्यु! तू अपनी जाति बता

रायबरेली जिले पर गांधी परिवार का कॉपीराइट भी माना जाता है। इस महत्वपूर्ण जिले में ईद की रात एक-दो नहीं बल्कि पांच नृशंस हत्याएं हो गई।

यह भी पढ़ें: रायबरेली नरसंहारः पांच लोगों की हत्या में प्रधान के पुत्र सहित तीन गिरफ्तार

माना जाता है कि त्यौहार पर प्रदेश की पुलिस बेहद मुस्तैद रहती है। इसके साथ ही जिस गांव में नृशंस हत्याएं हुई, वह राजधानी से महज करीब सवा सौ किलोमीटर दूर है।

यह भी पढ़ें: रायबरेली में खूनी संघर्ष, दो को कार में जिंदा जलाया, तीन की पीट-पीटकर हत्या