Vice President Jagdeep Dhankar पहुंचे लखनऊ, बेटी की मामी सास के शांति पाठ में हुए शामिल
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ लखनऊ के विकास नगर सेक्टर 3 बादल अपार्टमेंट में बुधवार को पहुंचे। यहां करीब 45 मिनट तक रुके। उपराष्ट्रपति की बेटी कामना के पति कार्तिकेय की मामी रश्मि सिंह का 19 नवंबर को निधन हुआ था। वे उनकी शांति पाठ में शामिल होने लखनऊ पहुंचे थे।
लखनऊ, जागरण संवाददाता। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ लखनऊ के विकास नगर सेक्टर तीन बादल अपार्टमेंट में बुधवार को पहुंचे। वे यहां पर करीब 45 मिनट तक रुके। दरअसल, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बेटी कामना के पति कार्तिकेय की मामी रश्मि सिंह का 19 नवंबर को निधन हो गया था। वह 74 वर्ष की थीं।
निधन की सूचना के बाद से ही उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने परिवार वालों को सूचना दी थी कि वह शांति पाठ में जरूर शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के आगमन की सूचना देर रात में प्रशासन को मिली। इसके बाद नगर निगम की पूरी टीम रात भर विकास नगर मोहल्ले में आसपास साफ-सफाई में जुट गई।
सुबह दस बजे के करीब उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मेयर संयुक्ता भाटिया व अन्य ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उपराष्ट्रपति विकास नगर के लिए रवाना हो गए। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के आने के बाद पुलिस ने सभी गलियों को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया था।11:00 बजे उपराष्ट्रपति शांति पाठ में पहुंचे और 45 मिनट रहने के बाद यहां से निकल गए। इस दौरान वे मीडिया से भी मुखातिब नहीं हुए।