विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देश को एक और वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा, वाराणसी-नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत

Published: Fri, 30 Oct 2026 07:33 PM (IST)

Vande Bharat Sleeper Express Varanasi-New Delhi: शिव गंगा एक्सप्रेस की तुलना में वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस वाराणसी से नई दिल्ली ...और पढ़ें

वाराणसी से वाराणसी और नई दिल्ली के बीच नई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस

वाराणसी से वाराणसी और नई दिल्ली के बीच नई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस 

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का 31 को वाराणसी दौरा

  2. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, साथ में होंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

डिजिटल डेस्क, लखनऊ : उत्तर प्रदेश को शनिवार से वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस सेवा का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार को वाराणसी से वाराणसी और नई दिल्ली के बीच नई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

रेल मंत्रालय ने शुक्रवार को इसका कार्यक्रम जारी किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री शनिवार रात को वाराणसी व नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को रवाना करेंगे। यह ट्रेन वाराणसी से रवाना होकर नई दिल्ली पहुंचने से पहले प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद से होकर गुजरेगी।

ट्रेन वाराणसी से रात 8.50 बजे रवाना होगी और अगली सुबह 6.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में नई दिल्ली से रात 9.40 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 7.10 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह सेवा सप्ताह में छह दिन चलेगी। वाराणसी से चलने वाली ट्रेन शुक्रवार को नहीं चलेगी और नई दिल्ली से चलने वाली ट्रेन शनिवार को नहीं चलेगी। यह सारे स्टेशन महत्वपूर्ण शहरी केंद्रों से जुड़े हैं और आसपास के जिलों तक कनेक्टिविटी प्रदान करते हैं, जिससे आधुनिक रेल यात्रा का लाभ अधिक से अधिक यात्रियों तक पहुंच सकेगा।

वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस सेवा भारत के प्रमुख आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों में से एक को राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ने का काम करेगी। मंत्रालय के एक प्रेस बयान में कहा गया कि भारतीय रेलवे, वाराणसी को नई दिल्ली से जोड़ने वाली नई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ अपनी आधुनिक 'ओवरनाइट' (रात भर चलने वाली) रेल सेवाओं के नेटवर्क का विस्तार करने जा रही है।

वाराणसी के बाद इस प्रकार की सेवाओं से शहरों के बीच कनेक्टिविटी को और मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही यात्रियों को लंबी दूरी की रात भर की यात्रा के लिए एक आधुनिक, आरामदायक और बेहतर विकल्प प्रदान करेंगी। जनवरी 2026 में हावड़ा-गुवाहाटी कॉरिडोर पर वंदे भारत स्लीपर सेवा शुरू होने के बाद यह नई सेवा इस अगली पीढ़ी की ट्रेन के लाभों को अन्य क्षेत्रों तक भी पहुंचाएंगी।

वंदे भारत स्लीपर सेवा को बेहतर ऑनबोर्ड सुविधा, आधुनिक सुरक्षा फीचर्स और सोच-समझकर डिजाइन की गई स्लीपर व्यवस्था के साथ शुरु किया गया है। भारतीय रेलवे लंबी दूरी की रात भर की यात्राओं को अधिक आरामदायक, भरोसेमंद और यात्री-केंद्रित बनाने की दिशा में काम कर रही है।

वाराणसी से प्रयागराज और कानपुर के रास्ते नई दिल्ली जाने वाली शिव गंगा एक्सप्रेस की तुलना में वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस वाराणसी से नई दिल्ली के बीच यात्रा के समय को 55 मिनट और नई दिल्ली से वाराणसी के बीच 35 मिनट कम कर देगी। इससे यात्रियों को दोनों दिशाओं में रात भर की यात्रा के लिए एक तेज विकल्प मिलेगा। रात भर चलने वाली इस सेवा से यात्री शाम को यात्रा शुरू कर अगली सुबह अपनी मंजिल तक कम समय में पहुंच सकेंगे, जिससे वे अपने टाइम का बेहतर उपयोग कर पाएगे।

वाराणसी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, छात्रों, कामकाजी पेशेवरों और उन परिवारों के लिए विशेष रूप से लाभदायक होगी, जो अक्सर पूर्वी उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के बीच यात्रा करते हैं।

रेल मंत्रालय ने इसकी आधुनिक सुविधाओं और खूबियों के बारे में बताया कि लंबी दूरी की यात्राओं के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन की गई वंदे भारत स्लीपर में आधुनिक तकनीक, बेहतर सुरक्षा प्रणाली और यात्रियों के अनुकूल सुविधाए दी गई हैं, जिससे रात भर की यात्रा का अनुभव और बेहतर हो सके। इसका डिजाइन लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को एक आरामदायक माहौल देने पर केंद्रित है। जिसमें सोने की व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा, पहुंच और सुविधा पर विशेष ध्यान दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।