13 September Ka Mausam: पूर्वी यूपी में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी सप्ताह में पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12-14 और 18 सितंबर को छिटपुट बारिश।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15-16 सितंबर को बारिश का दायरा बढ़ेगा।
किसानों को बिजली चमकने और फसलों को जलभराव से बचाने की सलाह।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगामी सप्ताह के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 से 14 सितंबर तक और 18 सितंबर को राज्य के पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने का अनुमान है। हालांकि, 15 से 17 सितंबर के दौरान बारिश की गतिविधि में थोड़ा इजाफा हो सकता है और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की जा सकती है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम का हाल
12 से 14 सितंबर के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में केवल कुछ स्थानों पर ही बारिश पड़ने की संभावना है। इसके बाद 15 और 16 सितंबर को बारिश का दायरा बढ़ेगा और कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ सकती हैं। 17 सितंबर को फिर से कहीं-कहीं बारिश और 18 सितंबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है।
किसानों के लिए एडवाइजरी
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के निवासियों और किसानों को सलाह दी है कि वे बिजली चमकने या गरज-चमक के समय सतर्क रहें और सुरक्षित स्थानों पर आश्रय लें। फसलों को जलभराव से सुरक्षित रखें।
यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में बड़ा बदलाव: विज्ञान और गृह विज्ञान में अब प्रैक्टिकल परीक्षा, छात्र-अभिभावक हैरान
