कांग्रेस की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने लगाया अभद्रता का आरोप, मथुरा में छोड़ा प्रशिक्षण शिविर
UP Congress Training Camp कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष प्रीति तिवारी ने प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए शिविर छोड़ दिया। प्रीति तिवारी ने आरोप लगाया कि प्रदेश सचिव योगेश तालान व उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित पर बदतमीजी का आरोप लगाया।
मथुरा, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में उखड़ चुके पांव जमाने के प्रयास में लगी कांग्रेस के साथ कुछ अच्छा नहीं हो रहा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ पार्टी के नेता मोर्चा खोल चुके ही हैं कि मथुरा में दो दिनी प्रशिक्षण शिविर के पहले ही दिन हंगामा हो गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रीति तिवारी ने अभद्रता का आरोप लगाकर प्रशिक्षण शिविर छोड़ दिया है।
मथुरा के वृंदावन में रविवार से शुरू हुए कांग्रेस के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले ही दिन हंगामा हो गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रीति तिवारी ने प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित पर अभद्रता का आरोप लगाया। इतना ही नहीं आरोप लगाने के बाद उन्होंने तत्काल ही प्रशिक्षण शिविर को छोड़ दिया। अब पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद वहां पर माहौल सामान्य बनाने के प्रयास में लगे हैं। कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष प्रीति तिवारी ने प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए शिविर छोड़ दिया।
प्रीति तिवारी ने प्रदेश सचिव योगेश तालान व उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित पर बदतमीजी का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि यहां नेताओं को तमीज नहीं। उन्होंने कहा कि मेरा कंधा पकड़ा गया। जब पार्टी मर रही है तब इनका यह हाल है, अगर बीजेपी या कोई और पार्टी की तरह सफल रहते तो सब के सब पागल हो जाते। उन्होंने कहा कि मेरा कंधा पकड़कर शिविर में प्रवेश करने से रोका गया। प्रदेश टीम के लोगों को तमीज नहीं है।
कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष प्रीति तिवारी ने प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए शिविर छोड़ दिया। मथुरा से प्रियंका गांधी की नेतृत्व में कांग्रेस ने ब्लाक अध्यक्ष सहित जिाला और शहर अध्यक्षों के प्रशिक्षण की शुरुआत की। प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टीम दे रही थी। इसमें रविवार को आगरा और कानपुर मंडल के कांग्रेस पदाधिकारी भाग लेने पहुंचे थे।
#WATCH | Uttar Pradesh Mahila Congress (Western) chief Preeti Tiwari alleges misconduct by some senior party functionaries at a party function in Mathura pic.twitter.com/GVZ5ufeTc8
— ANI UP (@ANINewsUP) July 4, 2021
कंधा पकड़कर पीछे करने का लगाया आरोप
इस दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का वर्चुअल संबोधन चल रहा था। तभी कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष प्रीति तिवारी ने कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश किया। उनका आरोप है कि प्रवेश के दौरान पार्टी के उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित ने उनका कंधा पकड़कर पीछे कर दिया। कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष प्रीति तिवारी ने प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए शिविर छोड़ दिया। योगेश दीक्षित के व्यवहार से प्रीति तिवारी भड़क गईं। उन्होंने अपने साथ बदसलूकी बताते हुए शिविर को छोड़ दिए।
इस स्थिति में उन्हेंं मनाने के लिए वहां पर कांगेस के विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर, वरिष्ठ नेता महेश पाठक जुटे रहे। यह मामला कार्यक्रम में प्रतिभाग करने आए पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद तक पहुंच गया। कांग्रेस नेता प्रीति तिवारी ने इस मामले को लेकर अपना विरोध सलमान खुर्शीद के समक्ष भी रखा, लेकिन वह सुनकर निकल गए। श्री बांकेबिहारी की भूमि वृंदावन से कांग्रेस ने ब्लाक अध्यक्ष सहित जिाला और शहर अध्यक्षों के प्रशिक्षण की शुरुआत की है। यह प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टीम दे रही है। इसमें रविवार को आगरा और कानपुर मंडल के कांग्रेस पदाधिकारी भाग लेने पहुंचे थे।