27 August Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दक्षिण उत्तर प्रदेश पर बने लो प्रेशर एरिया के कारण राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।

HighLights
दक्षिण यूपी पर लो प्रेशर एरिया से भारी बारिश की संभावना।
पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 26-27 अगस्त को तेज बारिश।
आगरा सहित 12 जिलों में अचानक बाढ़ का जोखिम।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, दक्षिण उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बने लो प्रेशर एरिया और मानसून गर्त के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
24 घंटों में कैसा रहा मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में 22 सेमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली में 12 सेमी बारिश दर्ज की गई है।
पश्चिमी यूपी में मौसम का हाल
सहारनपुर, मेरठ और बागपत समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 26 और 27 अगस्त को तेज बारिश और बिजली गिरने का अनुमान जताया गया है।
पूर्वी यूपी में कैसा रहेगा मौसम
बांदा, बलिया, वाराणसी समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 26 से 27 अगस्त और 31 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान तेज बारिश और बिजली गिरने का अनुमान जताया गया है।
12 जिलों में अचानक बाढ़ का जोखिम
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित 12 जिलों के निचले इलाकों और वॉटरशेड क्षेत्रों में कम से मध्यम स्तर की अचानक बाढ़ और जलभराव का खतरा जताया गया है।
- आगरा
- अलीगढ़
- औरैया
- बदायूं
- एटा
- फिरोजाबाद
- हमीरपुर
- झांसी
- कासगंज
- मैनपुरी
- मथुरा
- शाहजहांपुर
किसानों के लिए एडवाइजरी
मौसम विभाग ने भारी बारिश और आंधी-तूफान के कारण कच्चे मकानों, फसलों, और बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई है।
यह भी पढ़ें- नेपाल में तबाही मचाने के बाद तेजी से यूपी की ओर बढ़ रहा बाढ़ का पानी, कुशीनगर और महराजगंज में हाई अलर्ट
