यूपी को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी; इन जिलों को मिलेगा फायदा
यूपीडा ने उत्तर प्रदेश में चार नए लिंक एक्सप्रेसवे के शिलान्यास की तैयारी शुरू कर दी है, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण और टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

यूपी को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे।
HighLights
यूपीडा ने चार नए लिंक एक्सप्रेसवे के शिलान्यास की तैयारी की।
फर्रुखाबाद, पूर्वांचल, झांसी, जेवर लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण होगा।
भूमि अधिग्रहण और टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने राज्य में चार नए लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर शिलान्यास की तैयारी शुरू कर दी है।
इन लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा कर लिया गया है। यूपीडा ने फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे, झांसी लिंक एक्सप्रेसवे और जेवर लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर टेंडर की प्रक्रिया भी लगभग पूरी कर ली है।
इन एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिलान्यास कराने के लिए यूपीडा ने मुख्यमंत्री कार्यालय से समय मांगा है। उम्मीद की जा रही है का वर्षा समाप्त होने के बाद इनका शिलान्यास किया जाएगा।
इन जिलों को मिलेगा फायदा
करीब 90 किमी. कॉरिडोर इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, हरदोई होते हुए शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे को कनेक्ट करेगा।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर काम पूरा, ग्वालियर मेल और लखनऊ एक्सप्रेस समेत 20 ट्रेनें पुराने रूट पर लौटीं
