गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर काम पूरा, ग्वालियर मेल और लखनऊ एक्सप्रेस समेत 20 ट्रेनें पुराने रूट पर लौटीं
Bihar Train Operation Update: पूर्व मध्य रेलवे ने गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग का काम पूरा कर लिया है। इसके ...और पढ़ें

ऑटोमैटिक सिग्नलिंग के काम के कारण दो दिन पहले 20 प्रमुख ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया था।
HighLights
गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग कार्य संपन्न।
ग्वालियर मेल, लखनऊ एक्सप्रेस सहित 20 ट्रेनें बहाल।
यात्रियों को हुई असुविधा अब समाप्त हुई।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Gwalior Mail Lucknow Express Route: पूर्व मध्य रेलवे ने गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के स्वामी नारायण छपिया (एसएनसी)-मस्कनवा (एमएसडब्ल्यू)-लक्ष्मी नगर (एलकेएनआर)-मनकापुर (एमयूआर) के बीच 18.82 किलोमीटर हिस्से में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग चालू करने का काम पूरा कर लिया है।
रेलवे द्वारा ब्लॉक लेकर पूरा किए गए इस कार्य के बाद प्रभावित ट्रेनों का परिचालन पुराने और निर्धारित रूट पर बहाल करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। रविवार शाम से ही ट्रेनें अपने सामान्य मार्ग से चलने लगी हैं।
20 ट्रेनों का बदला था रूट
ऑटोमैटिक सिग्नलिंग के काम के कारण दो दिन पहले 20 प्रमुख ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया था। इनमें दरभंगा-नई दिल्ली (12565), दरभंगा-जालंधर (15561), दिल्ली-सीतामढ़ी (14048), आनंद विहार-मुजफ्फरपुर (12558) और बरौनी-नई दिल्ली (02563) शामिल थीं।
इसके अलावा दरभंगा-नई दिल्ली (02569/02570), नई दिल्ली-बरौनी (02564) और डिब्रूगढ़-लालगढ़ (15909) को भी वैकल्पिक रास्तों से चलाया गया था।
यात्रियों को हुई परेशानी
रूट में बदलाव के चलते कई ट्रेनों के प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव छूट गए थे। हालांकि 12565, 12558 और 14013/14014 जैसी ट्रेनों का कोई ठहराव नहीं छूटा, लेकिन अन्य ट्रेनों के यात्रियों को गोरखपुर, देवरिया सदर, बस्ती, मऊ और खलीलाबाद जैसे प्रमुख स्टेशनों पर स्टॉपेज न मिलने से खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पांच ट्रेनें नियंत्रित
रेलवे ने परिचालन व्यवस्था सुधारने के तहत पांच ट्रेनों को पुनर्निर्धारित और नियंत्रित करने की जानकारी भी दी है।
पोरबंदर-मुजफ्फरपुर (19269) को 150 मिनट पुनर्निर्धारित किया गया, जबकि बरौनी-लखनऊ (15203) को 120 मिनट और आनंद विहार-जोगबनी (14010) को 30 मिनट नियंत्रित किया गया। वहीं बांद्रा टर्मिनस-बरौनी (19037) और काठगोदाम-हावड़ा (13020) को 45-45 मिनट नियंत्रित कर चलाया गया।
मस्कनवा में बदला ठहराव
रविवार को मस्कनवा स्टेशन पर आठ ट्रेनों के ठहराव में बदलाव रखा गया है। इसमें ग्वालियर-बरौनी मेल, आनंद विहार-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस, बरौनी-ग्वालियर मेल, बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस और अवध एक्सप्रेस मुख्य रूप से शामिल हैं।
रेलवे प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को नए परिचालन निर्देशों के तहत तत्परता से कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया है।
यह भी पढ़ें- मौर्य संबलपुर नहीं हटिया तक ही चलेगी, झाड़सुगुड़ा में यार्ड रीमॉडलिंग से समस्तीपुर की 6 ट्रेनें रद
