विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मौर्य संबलपुर नहीं हटिया तक ही चलेगी, झाड़सुगुड़ा में यार्ड रीमॉडलिंग से समस्तीपुर की 6 ट्रेनें रद

Published: Sat, 26 Sep 2026 03:19 PM (IST)

Indian Railways News: झाड़सुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में रीमॉडलिंग कार्य के कारण 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक समस्तीपुर मंडल से ...और पढ़ें

27 नवंबर से 17 दिसंबर तक विभिन्न चरणों में नॉन-इंटरलॉकिंग और ब्लॉक का काम किया जाएगा।

27 नवंबर से 17 दिसंबर तक विभिन्न चरणों में नॉन-इंटरलॉकिंग और ब्लॉक का काम किया जाएगा।

HighLights

  1. झाड़सुगुड़ा यार्ड रीमॉडलिंग कार्य से कई रेल सेवाएं प्रभावित होंगी।

  2. समस्तीपुर मंडल से जुड़ी छह लंबी दूरी की ट्रेनें रद्द की गईं।

  3. मौर्य एक्सप्रेस अब संबलपुर के बजाय हटिया तक ही चलेगी।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Bihar Trains Cancelled: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झाड़सुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में रीमॉडलिंग कार्य के कारण रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

समस्तीपुर मंडल से जुड़ी मौर्य एक्सप्रेस समेत कई लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन इस कार्य की वजह से बाधित होगा। रेलवे द्वारा 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक विभिन्न चरणों में नॉन-इंटरलॉकिंग और ब्लॉक का काम किया जाएगा।

कई लंबी दूरी की ट्रेनें रद

इस कार्य के कारण दरभंगा और रक्सौल रूट की छह महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। ट्रेन संख्या 17007 चर्लापल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 28 नवंबर, 5, 8 एवं 12 दिसंबर को नहीं चलेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 17008 दरभंगा-चर्लापल्ली एक्सप्रेस 1, 8, 11 एवं 15 दिसंबर को निरस्त रहेगी।

रक्सौल रूट की सेवाएं प्रभावित

इसी तरह ट्रेन संख्या 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस 7 एवं 14 दिसंबर को रद रहेगी। वापसी में 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस 10 एवं 17 दिसंबर को नहीं चलेगी।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 10 दिसंबर और 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 13 दिसंबर को पूरी तरह रद रहेगी।

हटिया तक चलेगी मौर्य एक्सप्रेस

यार्ड रीमॉडलिंग का असर मौर्य एक्सप्रेस के परिचालन पर भी देखने को मिलेगा। ट्रेन संख्या 15028 गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस 30 नवंबर, 6 दिसंबर तथा 8 से 15 दिसंबर तक हटिया में ही समाप्त होगी। हटिया और संबलपुर के बीच इस अवधि में ट्रेन का परिचालन पूरी तरह स्थगित रहेगा।

वापसी का बदला हुआ रूट

वापसी में ट्रेन संख्या 15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 1 एवं 7 दिसंबर तथा 9 से 16 दिसंबर तक संबलपुर के बजाय हटिया स्टेशन से ही रवाना होगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पूर्व हेल्पलाइन 139 या वेबसाइट से ट्रेन स्थिति जांचने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर से बंगाल की राह मुश्किल: हावड़ा-सियालदह रूट पर 14 दिन का ब्रेक, पटना से होकर जाने की होगी मजबूरी