विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस के संगठन में होगा बदलाव, सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी

Published: Sun, 01 Nov 2026 02:36 PM (IST)

UPCC: कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने राज्य में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश स्तर पर संगठन में प्रभारी व अध्यक्ष ...और पढ़ें

आराधना मिश्रा मोना

आराधना मिश्रा मोना 

HighLights

  1. हटाए जाएंगे निष्क्रिय जिला अध्यक्षों सहित कई पदाधिकारी

  2. दिल्ली रैली के कारण टाल दिया गया था संगठन में और बदलाव

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जोरदार ढंग से जुटी कांग्रेस दीपावली के बाद संगठन में और बदलाव की तैयारी कर रही है। आराधना मिश्रा मोना और इमरान मसूद ने पद स‍ंभालने के बाद से माहौल बदलने की तैयारी कर ली है और अब इसे मूर्त रूप दिया जा रहा है।

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली रैली की तैयारियों के कारण कांग्रेस ने पिछले तीन सप्ताह से उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक बदलाव को टाल दिया था। अब दिल्ली की रैली होने के बाद पार्टी के तैनात सह प्रभारियों की रिपोर्ट के अनुसार संगठन में बदलाव किए जाएंगे।

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने राज्य में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश स्तर पर संगठन में प्रभारी व अध्यक्ष को बदलकर इस बात के संकेत दे दिए हैं कि जल्द ही संगठन में और बदलाव तय हैं। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय ने तैनात किए गए सह प्रभारियों को उनके क्षेत्रों में बदलाव संबंधी रिपोर्ट पिछले सप्ताह ही तलब कर ली थी। यह रिपोर्ट जल्द ही शीर्ष नेतृत्व को सौंपी जाएगी। प्रदेश में मात्र दो विधायकों वाली कांग्रेस इस बार चुनावी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है।

पिछले माह प्रदेश अध्यक्ष और उससे पहले प्रदेश प्रभारी को बदलकर पार्टी ने विधानसभा चुनाव में सभी जिलों में संगठन को और मजबूत करने के लिए निष्क्रिय जिला अध्यक्षों को हटाने की रूपरेखा बना ली है। इसके लिए हाल ही में दो से आठ अक्टूबर और फिर 10 से 20 अक्टूबर और उसके बाद 25 अक्टूबर से शुरू किए गए वोट ‘बचाओ-देश बचाओ’ अभियान को आधार बनाया गया है।

कई जिलों में इस अभियान के तहत केवल खानापूर्ति की गई है, जबकि कई जिलों में अभी तक एक भी चौपाल का आयोजन नहीं किया गया है। नतीजतन सबसे पहले उन्हें बदला जाएगा। पार्टी इसके लिए सह प्रभारियों की रिपोर्ट को ही आधार बना रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।