यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Republic Day 2024: परेड में दिखी रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती ताकत की झलक, पहली बार लखनऊ में दिखा K9 वज्र का जलवा
Republic Day 2024 पूरा देश आज 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखनऊ। Republic Day 2024 इस बार गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती आत्म निर्भरता को पूरे शहर में देखा। पहली बार लखनऊ में स्वदेशी मीडियम गन के 9 वज्र भी शामिल हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ध्वजारोहण कर के गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत की। इसके बाद सेना की टुकड़ी ने। शानदार मार्च पास्ट करते हुए परेड का शुभारंभ किया। पीछे-पीछे टी 90 टैंक, सर्वत्र ब्रिज, होवित्जर गन जैसे कई मारक हथियार भी शहरवासियों को देखने को मिले।
सशस्त्र बलों की मार्च पास्ट टुकड़ी ने शानदार मार्च पास्ट करने के साथ-साथ बैंड दल ने देशभक्ति की मधुर ध्वनि प्रस्तुति की। परेड में आधुनिक होती एटीएस कमांडो का बदला रूप भी देखने को मिला। स्कूली बच्चों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इस बार 22 झांकियां परेड में शामिल हो रही हैं।
