Move to Jagran APP

कड़ाके की ठंड से ठिठुरा उत्तर प्रदेश, इन जिलों में आज और कल बारिश की संभावना

Weather Update UP शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे तो प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने दो दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। कुछ जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश की भी संभावना जताई है।

By Vikas MishraEdited By: Published: Sat, 08 Jan 2022 07:39 AM (IST)Updated: Sat, 08 Jan 2022 03:45 PM (IST)
कड़ाके की ठंड से ठिठुरा उत्तर प्रदेश, इन जिलों में आज और कल बारिश की संभावना
कुछ जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश की भी संभावना जताई है।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। राजधानी में शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे तो प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। साथ ही कुछ जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश की भी संभावना जताई है। दिन में सूरज न निकलने के कारण ठंड बढ़ेगी, जबकि रात के समय न्यूनतम तापमान अधिक हो जाने से सर्दी का असर कम रहेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, आने वाले दो से तीन दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा।

loksabha election banner

प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश हो सकती है और हल्का से मध्यम कोहरा भी सुबह देखा जा सकता है। शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के कारण एक्यूआइ में भी बेहतरी देखी गयी। शुक्रवार को लखनऊ का एक्यूआइ 130 रहा। प्रदेशभर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी रिकार्ड की गई। प्रदेश के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। सबसे कम तापमान मेरठ में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चुर्क (सोनभद्र) में अधिकतम तापमान सर्वाधिक 24.6 डिग्री सेल्सियस तो बरेली, वाराणसी और लखीमपुर खीरी में अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.