विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BRICS सम्मेलन के चलते आगरा में नहीं मिली जगह तो लखनऊ में उतरा अमेरिकी प्लेन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Published: Mon, 14 Sep 2026 09:50 AM (IST)

ब्रिक्स सम्मेलन के बीच आगरा में पार्किंग की अनुपलब्धता के कारण एक अमेरिकी चार्टर विमान को लखनऊ में आपात लैंडिंग ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. अमेरिकी चार्टर विमान ने लखनऊ में आपात लैंडिंग की।

  2. ब्रिक्स सम्मेलन के कारण आगरा में पार्किंग नहीं मिली।

  3. 56 अमेरिकी यात्री सड़क मार्ग से आगरा भेजे गए।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। ब्रिक्स सम्मेलन के बीच एक अमेरिकी चार्टर विमान की भारत में मौजूदगी ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया। यह विमान आगरा जा रहा था, वहां पहले से ही पार्किंग की उपलब्धता नहीं थी। शैक्षिक भ्रमण पर निकले अमेरिकी नागरिकों को लखनऊ में उतारकर सड़क मार्ग से आगरा ले जाया गया।

घटना रविवार सुबह 11:50 बजे की है। चार्टर विमान में 56 अमेरिकी यात्री सवार थे। पायलट ने लखनऊ एटीसी से संपर्क किया और लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग की। आइसलैंड एयर के 757-200 बोइंग विमान को लखनऊ से सोमवार दोपहर दो बजे रवाना किया जाएगा।

ब्रिक्स सम्मेलन में आए विदेशी मेहमानों के विमानो की पार्किंग भी दिल्ली के आसपास के एयरपोर्ट पर की गई थी। रविवार को यह राष्ट्रध्यक्ष वापस लौट रहे थे, इसके चलते अनियमित उड़ानों के लिए पार्किंग की उपलब्धता का संकट हो गया था।

यह भी पढ़ें- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड रोड का गिरा प्लास्टर, गुणवत्ता पर उठे सवाल