विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPSSSC PET Answer Key 2025: पीईटी की आंसर की जारी, इस तारीख तक चेक सकेंगे अभ्यर्थी

Published: Tue, 09 Sep 2025 09:51 PM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने पीईटी-2025 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा 6 और 7 ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी की पीईटी की आंसर की जारी।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी की पीईटी की आंसर की जारी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) की प्रोविजनल आंसर-की (उत्तर कुंजी) जारी कर दी है।

यह परीक्षा छह और सात सितंबर को दो-दो पालियों में प्रदेश के 48 जिलों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में 19,41,993 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। आयोग ने सभी पालियों के मास्टर सेट की आंसर-की अपनी आधिकारिक वेबसाइट (upsssc.gov.in) पर अपलोड कर दी है।

अभ्यर्थी इन आंसर-की को देखकर मिलान कर सकते हैं। आंसर-की देखने के लिए आयोग ने अलग-अलग शिफ्ट के लिंक भी जारी किए हैं। आयोग ने बताया कि ये प्रोविजनल आंसर-की 15 सितंबर तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपनी आंसर-की चेक कर लें।

यह भी पढ़ें- PET परीक्षा में पकड़े गए सॉल्वर ने अभ्यर्थी से 40 हजार रुपये में तय क‍िया था सौदा, 'मुन्ना भाई' को पुलिस ने भेजा जेल