विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट रिजल्ट घोषित, 46,282 अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट

Published: Wed, 16 Sep 2026 04:51 AM (IST)

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कनिष्ठ सहायक के 3279 पदों के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. कनिष्ठ सहायक के 3279 पदों का लिखित परीक्षा परिणाम घोषित।

  2. टाइपिंग टेस्ट के लिए 46,282 अभ्यर्थियों का चयन हुआ।

  3. ज्येष्ठ अनुदेशक भर्ती में शैक्षिक अर्हता में सुधार किया गया।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक के 3279 पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। टाइपिंग परीक्षा के लिए 46,282 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। आयोग ने इन अभ्यर्थियों के कटआफ अंक अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। टाइपिंग परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

वहीं, आयोग ने राज्य ग्राम्य विकास संस्थान के ज्येष्ठ अनुदेशक संवर्ग की भर्ती के विज्ञापन में शैक्षिक अर्हता से जुड़ी गलती भी सुधार दी है। दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, लखनऊ के नियंत्रणाधीन विभिन्न श्रेणियों के 132 पदों पर भर्ती का विज्ञापन 10 सितंबर को जारी हुआ था।

ज्येष्ठ अनुदेशक (सहकारिता) पद के लिए अब 50 प्रतिशत अंकों के साथ एमए अर्थशास्त्र, एमएससी कृषि अर्थशास्त्र या एमकाम की डिग्री मान्य होगी। आयोग के अनुसार, विज्ञापन में एमए अर्थशास्त्र की जगह गलती से एमएम अर्थशास्त्र प्रकाशित हो गया था। इसे संशोधित कर दिया गया है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि पांच अक्टूबर है। शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन 12 अक्टूबर तक किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- यूपी कैबिनेट का फैसला, प्रदेश के 14,429 प्राथमिक स्कूल बनेंगे 'स्मार्ट', 300 करोड़ होंगे खर्च