विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीईटी परीक्षा 2026 के लिए UPSSSC ने जारी की सिटी स्लिप, अभ्यर्थी चेक करें अपने-अपने शहर और परीक्षा केंद्र

Published: Mon, 12 Oct 2026 07:41 PM (IST)

UPSSSC PET-2026: पीईटी 2026 की लिखित परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 60 जनपदों में किया जा रहा है।

त्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

त्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 

HighLights

  1. 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 01 नवंबर 2026 को रोजाना दो पालियों में परीक्षा

  2. अलग से जारी होंगे परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के लिए मुख्य एडमिट कार्ड

डिजिटल डेस्क, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने की अर्हता के लिए परीक्षा नियंता ने सोमवार को परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2026 (PET 2026) के लिए अभ्यर्थियों की परीक्षा शहर सूचना पर्ची (Exam City Intimation Slip) जारी की। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in या आयोग के मोबाइल ऐप पर जाकर अपने परीक्षा जिले का विवरण देख सकते हैं।

आयोग के परीक्षा नियंत्रक सुभाष चन्द्र प्रजापति की ओर से जारी सूचना के अनुसार, पीईटी 2026 की लिखित परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 60 जनपदों में किया जा रहा है। यह परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 01 नवंबर 2026 को रोजाना दो पालियों में आयोजित की जाएगी। महीने भर से रात-दिन एक कर पढ़ाई में जुटे परीक्षार्थियों के लिए यह बेहद काम की खबर है, जिससे वे अपने सफर और रहने-ठहरने की योजना समय रहते बना सकें।

सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट के होमपेज पर स्थित ‘Examination’ सेक्शन में जाकर अपनी वांछित जानकारियां दर्ज करनी होंगी। आयोग ने साफ किया है कि यह केवल परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना है, इसे एडमिट कार्ड न समझा जाए। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के लिए मुख्य एडमिट कार्ड पृथक से जारी किए जाएंगे, जिन्हें अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में साथ ले जाना अनिवार्य होगा।