विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में खेल व युवा कल्याण विभाग में 520 पदों पर होगी भर्ती, UPSSSC ने जारी किया विज्ञापन

Published: Wed, 30 Sep 2026 11:05 PM (IST)

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग में 520 पदों पर भर्ती के लिए दो ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. खेल एवं युवा कल्याण विभाग में 520 पदों पर भर्ती।

  2. पीईटी-2025 के नार्मलाइज्ड स्कोर से होगी शार्टलिस्टिंग।

  3. आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू, विभिन्न पदों के लिए अलग तिथियां।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग में 520 पदों पर भर्ती के लिए दो मुख्य परीक्षाओं के विज्ञापन जारी किए हैं। खेल निदेशालय में 108 और क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी व व्यायाम प्रशिक्षक के 412 पद हैं।

मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शार्टलिस्टिंग प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2025 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर होगी। खेल निदेशालय के 108 पदों के लिए आवेदन 14 अक्टूबर से चार नवंबर तक होंगे। शुल्क समायोजन व संशोधन की अंतिम तिथि 11 नवंबर है।

क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के 368 तथा व्यायाम प्रशिक्षक के 44 पदों के लिए आवेदन 16 अक्टूबर से छह नवंबर तक होंगे। शुल्क समायोजन व संशोधन 13 नवंबर तक किया जा सकेगा। दोनों परीक्षाओं के लिए संबंधित अर्हता के साथ पीईटी-2025 में शामिल होना और स्कोर कार्ड जारी होना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- राकेश सचान की अखिलेश से मुलाकात के बाद यूपी में सियासी पारा गर्म, मीटिंग के बाद सामने आया सपा प्रमुख का पहला रिएक्शन