राकेश सचान की अखिलेश से मुलाकात के बाद यूपी में सियासी पारा गर्म, मीटिंग के बाद सामने आया सपा प्रमुख का पहला रिएक्शन
राज्य सभा चुनाव के बीच भाजपा मंत्री राकेश सचान और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मुलाकात ने यूपी की सियासत ...और पढ़ें
-1790786857427_m.webp)
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्य सभा के चुनाव को लेकर मंत्रियों और विधायकों की चहलकदमी पर सियासी नजरें है। विरोधी दलों के नेताओं से मुलाकात का आशय ‘बगावत और क्रास वोटिंग’ के इर्द गिर्द घूमने लगता है। मंत्री एवं भाजपा विधायक राकेश सचान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात अचानक सियासी चर्चा के केंद्र में आ गई।
हालांकि, इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित फोटो में साफ है कि यह मुलाकात विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना के कक्ष में हुई, जहां अखिलेश यादव सपा प्रत्याशी राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी के नामांकन के बाद पहुंचे थे। वहीं, बुधवार शाम जब सचान प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे तो चर्चा उठी कि वो सफाई देने गए हैं।
यह भी पढ़ें- अखिलेश के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- हमारे टच में उनके 25 विधायक, हम देंगे सरप्राइज
प्रसारित फोटो को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि वो विधानसभा अध्यक्ष से मिलने गए थे, जहां कई लोग मिल गए। इसका मतलब यह नहीं है कि वो पार्टी में आ जाएंगे। सचान ने कहा कि उनकी विधान सभा अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात का समय पहले से तय था। अखिलेश यादव से कोई व्यक्तिगत और राजनीतिक मुलाकात नहीं हुई।
