अखिलेश के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- हमारे टच में उनके 25 विधायक, हम देंगे सरप्राइज
अखिलेश यादव के भाजपा विधायकों के संपर्क में होने के दावे पर केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार करते हुए कहा ...और पढ़ें

HighLights
अखिलेश यादव ने 10 भाजपा विधायकों के संपर्क में होने का दावा किया।
केशव मौर्य ने 25 सपा विधायकों के संपर्क में होने का पलटवार किया।
राज्यसभा चुनाव के बीच यूपी में सियासी बयानबाजी तेज हुई।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चुनावी वातावरण के बीच दावों का दंगल तेज हो गया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य सभा चुनाव की सरगर्मी के बीच बयान दिया कि कई भाजपा विधायक हमारे संपर्क में हैं, जिसकी काट में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा को सरप्राइज देने और 25 सपा विधायक संपर्क में रहने का दावा किया है। इससे पहले मंत्री ओमप्रकाश राजभर कई सपा विधायकों को अपने संपर्क में बता चुके हैं।
राज्य सभा के दस प्रत्याशियों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होगा। एक सदस्य जिताने के लिए 37 विधायकों के वोट की जरूरत पड़ेगी। चुनावी गणित के मुताबिक भाजपा आठ चेहरों को उच्च सदन भेजने में समर्थ होगी। सपा ने राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नथवनी को राज्य सभा भेजेगी।
तीसरा उम्मीदवार उतारने की बात पर राजनीतिक हलचल
सपा ने पर्याप्त संख्याबल न होने के बावजूद तीसरा उम्मीदवार उतारने की बात कहकर भाजपाई खेमे का राजनीतिक तापमान बढ़ाया। क्रास वोटिंग की आशंका देखते हुए दोनों दल नट बोल्ट कसने में जुटे हैं।
यह भी पढ़ें- यूपी में होगा बंपर निवेश, जापानी कंपनी नोएडा और मथुरा में लगाएगी ग्रीन हाईड्रोजन प्लांट
अखिलेश यादव ने एक प्रेस वार्ता में कहा था कि भाजपा के दस विधायक हमारे संपर्क में हैं, जिस पर भाजपाइयों ने तंज और आरोपों का तीर चलाना शुरू कर दिया। इस पर केशव प्रसाद मौर्य ने जिस अंदाज में मुस्कुराते हुए सपा को सरप्राइज देकर दंग करने की बात कही, उससे संकेत मिलता है कि उप्र की राजनीति में बड़ी हलचल होना बाकी है।
