विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में होगा बंपर निवेश, जापानी कंपनी नोएडा और मथुरा में लगाएगी ग्रीन हाईड्रोजन प्लांट

Published: Wed, 30 Sep 2026 08:06 PM (IST)

जापान की कनाडेविया कारपोरेशन उत्तर प्रदेश में ग्रीन हाईड्रोजन प्लांट लगाएगी। कंपनी एनटीपीसी या आइओसीएल के साथ मिलकर नोएडा, दादरी ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. जापानी कंपनी कनाडेविया उत्तर प्रदेश में ग्रीन हाईड्रोजन प्लांट लगाएगी।

  2. नोएडा, दादरी, मथुरा में प्लांट लगाने की जगह तय होगी।

  3. एनटीपीसी या आइओसीएल के साथ मिलकर प्लांट लगाएगी कंपनी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। जापान के यामानाशी प्रांत की कनाडेविया कारपोरेशन कंपनी उत्तर प्रदेश में ग्रीन हाईड्रोजन का प्लांट लगाएगी। प्लांट लगाने के लिए जगह अभी तय नहीं की जा सकी है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन (एनटीपीसी) और इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड (आइओसीएल) में से किसी एक के साथ मिलकर प्लांट लगाने में रुचि दिखाई है।

जापानी निवेशक कंपनी के प्रतिनिधियों ने बुधवार को पिकप भवन में इन्वेस्ट यूपी, उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) और आइओसीएल के अधिकारियों के साथ बैठक की। जापानी कंपनी के प्रतिनिधियों ने इससे पहले मंगलवार को नोएडा के दादरी में स्थित एनटीपीसी के प्लांट और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र का दौरा कर निवेश की संभावनाएं तलाशी थीं। कंपनी ने उत्तर प्रदेश में ग्रीन हाईड्रोडन का प्लांट लगाने के लिए फरवरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे में समझौता किया था। इसके बाद कंपनी के प्रतिनिधियों का यह तीसरा दौरा है।

यूपीनेडा के अधिकारियों के साथ हुई बैठक

इन्वेस्ट यूपी के अधिकारियों ने जापानी कंपनी के प्रतिनिधियों को विदेशी निवेश पर सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं व प्रोत्साहन की जानकारी दी। इसके बाद आइओसीएल मथुरा के अधिकारियों के साथ बैठक में मथुरा में प्लांट लगाने की संभावनाओं पर मंथन किया गया। तीसरी बैठक यूपीनेडा के अधिकारियों के साथ हुई।

इस बैठक में यूपीनेडा द्वारा ग्रीन हाईड्रोजन का प्लांट लगाने पर कंपनी को हरसंभव मदद का भरोसा दिया गया। इन्वेस्ट यूपी के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को कंपनी यह तय कर लेगी कि ग्रीन हाईड्रोजन का प्लांट कहां पर लगाना है।

यह भी पढ़ें- यूपी में अब विशेषज्ञता के आधार पर होगा एलाइड और हेल्थकेयर में रजिस्ट्रेशन, नया पोर्टल हो रहा तैयार

इसके बाद भूखंड आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। गौरतलब है कि कंपनी आइआइटी कानपुर व बीएचयू में ग्रीन हाईड्रोजन के सेंटर आफ एक्सीलेंस (उत्कृष्टता केंद्र) की स्थापना में तकनीकी सहयोग भी प्रदान करेगी।