यूपी राज्य कर विभाग में 2214 पदों पर भर्ती की तैयारी, पशुपालन विभाग में 48 अभ्यर्थियों का हुआ सेलेक्शन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पशुपालन विभाग में सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 49 पदों में से 48 अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम जारी किया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
पशुपालन विभाग में 48 सहायक सांख्यिकी अधिकारी चयनित।
राज्य कर विभाग में 2214 समूह 'ग' पदों पर भर्ती।
भर्ती प्रक्रिया पीईटी-2026 के बाद शुरू होगी।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पशुपालन विभाग में सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 49 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित साक्षात्कार के बाद 48 अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। चयनित अभ्यर्थियों के परिणाम और कटआफ अंक आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
वहीं, राज्य कर विभाग में समूह ग के 2214 पदों पर भर्ती की तैयारी है। इसके लिए विभाग ने आयोग को विभिन्न पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा है।
राज्य कर विभाग में कनिष्ठ सहायक के 1125, आशुलिपिक के 616, संग्रह अमीन के 235, कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के 163 और सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 75 पदों पर भर्ती प्रस्तावित है। इनमें कनिष्ठ सहायक के पद सबसे अधिक हैं।
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के बाद इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी होने की उम्मीद है। भर्ती से संबंधित पात्रता, आवेदन की तिथि और अन्य शर्तों की जानकारी आयोग की ओर से विज्ञापन जारी होने पर स्पष्ट होगी।
