विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSRTC करेगा ड्राइवर और कंडक्‍टरों की बंपर भर्ती, आउटसोर्सिंग के जर‍िए होंगी न‍ियुक्‍त‍ियां 

Published: Tue, 10 Mar 2026 09:01 PM (IST)

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) इस महीने के अंत तक लगभग 6500 चालकों और परिचालकों की भर्ती प्रक्रिया ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) इस माह के अंत तक करीब 6500 चालकों और परिचालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। आउटसोर्सिंग के माध्यम से ये नियुक्तियां होंगी।

प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने मंगलवार को परिवहन निगम मुख्यालय के सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान यह जानकारी दी। बताया कि 3060 चालकों और 3614 परिचालकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है और इसकी औपचारिक कार्यवाही चल रही है। इन नियुक्तियों से बसों का संचालन सुचारु होगा और यात्रियों को समय पर बस सेवा मिलने में मदद मिलेगी।

अधिकारियों को निर्देश दिया कि बसों के संचालन और आय में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिन क्षेत्रों में बस संचालन में कमी या आय में गिरावट की शिकायत मिले, वहां संबंधित क्षेत्रीय प्रबंधक और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

बजट की समीक्षा करते हुए कहा कि विभाग को आवंटित बजट शत-प्रतिशत खर्च किया जाए और बसों की खरीद की प्रक्रिया तेज की जाए। बसों की संख्या बढ़ाने से प्रदेश के अधिक से अधिक क्षेत्रों में यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। बैठक में परिवहन विभाग की अपर मुख्य सचिव अर्चना अग्रवाल, परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन सिंह, विशेष सचिव परिवहन केपी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में लामार्टीनियर कॉलेज से जी-20 रोड तक बनेगा फोरलेन फ्लाईओवर, गोमती नदी पर बनेगा 250 मीटर लंबा ब्रिज