Move to Jagran APP

यूपी में पहली बार 52 बसों का होगा टेलीस्कोपिक किराया, जानिए क्या होगी किराए की दरें Lucknow News

यूपीएसआरटीसी की ओर से 52 बसों में लागू होगा टेलीस्कोपिक किराया हाइएंड स्कैनिया और वॉल्वो एसी बसों में 1.5 प्रतिशत की कमी आएगी।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sun, 29 Dec 2019 10:21 AM (IST)Updated: Sun, 29 Dec 2019 10:21 AM (IST)
यूपी में पहली बार 52 बसों का होगा टेलीस्कोपिक किराया, जानिए क्या होगी किराए की दरें Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। आगरा एक्सप्रेस वे के रास्ते लखनऊ से दिल्ली की ओर जाने वाली परिवहन निगम की 52 हाइएंड स्कैनिया और वॉल्वो एसी बसों में एक जनवरी से टेलीस्कोपिक किराया प्रणाली लागू की जाएगी। इस प्रणाली में 100 किलोमीटर के बाद प्रत्येक 50 किलोमीटर की यात्रा पर 1.5 प्रतिशत की कमी की जाएगी। जो कि अधिकतम 15 प्रतिशत होगा। तीन महीने के पायलट प्रोजेक्ट के लिए यह स्कीम एक जनवरी से लागू होगी। इससे लखनऊ से दिल्ली का 600 किलोमीटर के सफर पर किराया 189 रुपये कम हो जाएगा। 

loksabha election banner

प्रतिदिन करीब तीन हजार यात्री परिवहन निगम की 52 हाइएंड स्कैनिया और वॉल्वो एसी बसों से आगरा एक्सप्रेस वे के रास्ते दिल्ली तक का सफर करते हैं। परिवहन निगम के एमडी डॉ. राजशेखर ने बताया कि अभी पायलट प्रोजेक्ट के तहत लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे की इन बसों में टेलीस्कोपिक किराया प्रणाली लागू की गई है। पायलट प्रोजेक्ट सफल होने पर इसे प्रदेश के सभी रूटों पर लागू किया जाएगा। इस प्रणाली में अधिक दूरी की यात्रा करने वालों को अधिक लाभ मिलेगा। 

इतनी दूरी का इतना हो जाएगा किराया

दूरी किमी.    वर्तमान किराया प्रस्तावित 

100            210          210

150             315         310

200             420        407

250            525        501

300            630        592

350             735       680

400             840      764 

450             945       846

500            1050      924

550             1155     999

600             1260    1071


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.