विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में 1 मई से शुरू होगा 'मिशन एडमिशन', स्कूलों से बाहर रहने वाले बच्चों के लिए योगी सरकार का बड़ा अभियान

Published: Sat, 25 Apr 2026 07:19 PM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार 1 मई से 'स्कूल चलो अभियान' को मिशन मोड में चलाएगी। इसका उद्देश्य 6-14 वर्ष के बच्चों, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. 1 मई से 6-14 वर्ष के बच्चों के लिए अभियान

  2. स्कूल न जाने वाले, ड्रॉपआउट, दिव्यांग बच्चों पर ध्यान

  3. ऑपरेशन कायाकल्प से विद्यालयों का आधारभूत ढांचा मजबूत

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने ‘स्कूल चलो अभियान’ मिशन मोड में लागू कर दिया है। छह से 14 वर्ष के बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराने के लिए एक मई से प्रदेशभर में एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत श्रमिक बस्तियों, ईंट-भट्ठों और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले खासकर स्कूल न जाने वाले बच्चों को चिह्नित कर विद्यालयों में नामांकित किया जाएगा।

यह अभियान खास तौर पर स्कूल न जाने वाले और बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों पर केंद्रित किया जाएगा। दिव्यांग बच्चों को स्पेशल एजूकेटर के सहयोग से चिह्नित कर उनका नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा। ड्रापआउट बालिकाओं को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश दिलाया जाएगा।

बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि ‘स्कूल चलो अभियान’ को जन आंदोलन बनाकर हम यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रदेश का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि प्रत्येक बच्चे का नामांकन सुनिश्चित कराया जाए।

‘स्कूल चलो अभियान’ के प्रथम चरण (1 से 15 अप्रैल) में तीन वर्ष पूर्ण करने वाले बच्चों का आंगनबाड़ी/बाल वाटिका में नामांकन, छह वर्ष के बच्चों का कक्षा-एक में प्रवेश और सात से 14 वर्ष के ड्रापआउट बच्चों की पहचान की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

अब दूसरे चरण में इसे और तेज करते हुए छूटे हुए बच्चों तक सीधी पहुंच बनाई जाएगी। आरटीई के अंतर्गत निजी विद्यालयों में लाटरी के माध्यम से चयनित बच्चों का शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित कराने पर भी विशेष जोर दिया गया है।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी पात्र बच्चा प्रवेश से वंचित न रहे। वहीं, विद्यालयों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए ‘आपरेशन कायाकल्प’ और ‘प्रोजेक्ट अलंकार’ के तहत व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।
---



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।