विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPPSC अध्यक्ष पद के लिए आए 60 से ज्यादा आवेदन, वीना कुमारी मीना और आलोक सिंह का नाम सबसे आगे

Published: Tue, 24 Nov 2026 06:00 AM (IST)

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के अध्यक्ष पद के लिए 60 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें अपर मुख्य सचिव वीना कुमारी मीना और डीजी पीएसी आलोक सिंह के नाम प्रमुखता से चर्चा में हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. यूपीपीएससी अध्यक्ष पद हेतु 60 से अधिक आवेदन प्राप्त।

  2. वीना कुमारी मीना और आलोक सिंह प्रमुख दावेदार।

  3. कार्मिक विभाग ने चयन प्रक्रिया आगे बढ़ाने की कार्यवाही शुरू की।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के अध्यक्ष पद के लिए 60 से अधिक आवेदन आए हैं। इनमें अपर मुख्य सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास तथा आबकारी वीना कुमारी मीना और डीजी पीएसी आलोक सिंह के नाम प्रमुखता से चर्चा में हैं। वीना अगले वर्ष जून में सेवानिवृत्त हो रही हैं।

यूपीपीएससी अध्यक्ष पद के साथ ही आयोग के दो सदस्यों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए अक्टूबर में आवेदन मांगे गए थे। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित थी। अब कार्मिक विभाग ने चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी कार्यवाही शुरू कर दी है।

60 से अधिक आवेदनों के आने से अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला दिलचस्प हो गया है। हालांकि, अभी चयन को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। आयोग पीसीएस, पीसीएस-जे, आरओ/एआरओ, समीक्षा अधिकारी, सहायक वन संरक्षक और खंड विकास अधिकारी समेत विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षाएं आयोजित करता है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में सजेगा बैडमिंटन का 'महाकुंभ', प्रणय और उन्नति हुड्डा ने बहाया पसीना; यूपी के शटलरों पर भी रहेंगी निगाहें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।