विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कर्मचारियों का मानदेय बढ़ा, LTC और स्वास्थ्य बीमा की भी मिलेगी सुविधा

Published: Sun, 11 Oct 2026 12:29 AM (IST)

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया गया है। उन्हें अवकाश यात्रा रियायत (LTC) और स्वास्थ्य बीमा की सुविधा भी मिलेगी।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कर्मियों का मानदेय बढ़ाया गया।

  2. कर्मचारियों को अवकाश यात्रा रियायत (LTC) की सुविधा।

  3. सेवारत-सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा का प्रस्ताव।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कर्मियों को बढ़ा मानदेय, एलटीसी भी मिलेगी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को अब आउटसोर्सिंग निगम की ओर से तय मानदेय दिया जाएगा। जिससे उनके मानदेय में बढ़ोतरी हो जाएगी।

कर्मचारियों को अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) की सुविधा मिलेगी। वहीं, सेवारत और सेवानिवृत्त दोनों श्रेणी के कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा भी मिल सकता है। बोर्ड के अध्यक्ष डा. रविंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को हुई 118वीं बैठक में कर्मचारियों से जुड़े इन प्रस्तावों पर निर्णय लिया गया।

इसमें कर्मचारियों को एलटीसी की सुविधा देने पर सहमति बनी। सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा देने के प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति होने के बाद इसे मंजूरी के लिए बोर्ड की अगली बैठक में रखने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें- बुजुर्गों-निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों की पेंशन बढ़ाने की तैयारी में योगी सरकार, प्रस्ताव को मिली मंजूरी

बोर्ड के सदस्य सचिव संजीव कुमार सिंह, पर्यावरण एवं वन विभाग की विशेष सचिव नीरजा सक्सेना समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।