विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPEIDA ने आइएमएलसी के लिए निवेशकों को किया आमंत्रित, पांच प्रमुख एक्सप्रेसवे के किनारे होंगे विकसित

Published: Sat, 12 Sep 2026 07:51 PM (IST)

UPEIDA: यूपीडा के अधिकारियों ने निवेशकों को नवीकरणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) विनिर्माण के क्षेत्र में निवेश के लिए आमंत्रित किया है।

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण

HighLights

  1. आइएमएलसी में औद्योगिक भूमि, आधारभूत सुविधाओं व बेहतर कनेक्टिविटी 

  2. कई कंपनियों के प्रतिनिधियों से निवेश को लेकर बात

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने राज्य के एक्सप्रेसवे के किनारे स्थापित किए जा रहे 27 इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एवं लाजिस्टिक क्लस्टर (आइएमएलसी) में निवेश के लिए निवेशकों को आमंत्रित किया है।

यूपीडा ने डिफेंस एक्सपो मैदान में 11 से 13 सितंबर तक आयोजित रेव एक्सपो में प्रमुख भागीदार के रूप में हिस्सा लिया। यूपीडा के अधिकारियों ने निवेशकों को नवीकरणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) विनिर्माण के क्षेत्र में निवेश के लिए आमंत्रित किया है।

इसके साथ ही निवेशकों को सरकार की तरफ से दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी दी। यूपीडा की एजीएम मोनिका कुमार ने कहा कि प्रदेश के पांच प्रमुख एक्सप्रेसवे—गंगा, पूर्वांचल, बुंदेलखंड, गोरखपुर लिंक और आगरा-लखनऊ के किनारे विकसित किए जा रहे आइएमएलसी में औद्योगिक भूमि, आधारभूत सुविधाओं और बेहतर कनेक्टिविटी के साथ बाजारों तक पहुंच उपलब्ध कराने की योजना है। उन्होंने सीएलएन एनर्जी, विक्रम सोलर, ओकाया, सूकाम पावर सिस्टम्स, लूनो सोलर व टाटा स्टील कलर्स सहित कई कंपनियों के प्रतिनिधियों से निवेश को लेकर बात की।

यूपीडा से हटाए गए मुख्य अभियंता

टेंडर में गड़बड़ी के मामले में उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण ( यूपीडा) में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत मुख्य अभियंता पवन वर्मा को शुक्रवार को हटा दिया गया। वर्मा को वापस लोक निर्माण विभाग भेजते हुए प्रमुख अभियंता (विकास) और विभागाध्यक्ष के कार्यालय से सबंद्ध किया गया है।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी का मास्टरस्ट्रोक: क्राउन, बॉल और कैनपैक जैसी दिग्गज कंपनियां यूपी में लगा रहीं प्लांट, खुलेंगे हजारों रोजगार

यह भी पढ़ें- मैनपुरी से भरिए फर्रुखाबाद तक फर्राटा, लिंक एक्सप्रेसवे के लिए ली जाएगी इन गांवों से 24 हेक्टेयर जमीन