विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैनपुरी से भरिए फर्रुखाबाद तक फर्राटा, लिंक एक्सप्रेसवे के लिए ली जाएगी इन गांवों से 24 हेक्टेयर जमीन

By Himanshu Yadav Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 07 Sep 2026 09:28 PM (IST)

फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के लिए मैनपुरी के भोगांव और किशनी तहसील के 27 गांवों से 24 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण ...और पढ़ें

फर्रूखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण की योजना बनाते अधिकारी।

फर्रूखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण की योजना बनाते अधिकारी।

HighLights

  1. मैनपुरी के भोगांव और किशनी के 27 गांव प्रभावित।

  2. जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया अक्टूबर में शुरू होने की संभावना।

संवाद सूत्र, भोगांव (मैनपुरी)। फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जमीन खरीद की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शेष रह गई 24 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। किशनी और भोगांव तहसील के 27 गांवों की जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया अक्टूबर में शुरू होने की संभावना है।

एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए यूपीडा ने नए लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए बनने वाले सिक्सलेन एक्सप्रेसवे का निर्माण जिले के 27 गांवों की जमीन पर होना है।

भोगांव और किशनी तहसील के इन गांवों की चिन्हित जमीन की 92 प्रतिशत खरीद प्रक्रिया पूरी हाे चुकी है। शेष जमीन का प्रशासन अब अधिग्रहण करेगा। किशनी तहसील के 15 गांवों की 17 हेक्टेयर जमीन, भोगांव तहसील के 12 गांवों की 7.2832 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

तहसील प्रशासन ने अधिग्रहण का विस्तृत प्रस्ताव बनाकर जिला प्रशासन को भेजा है। इसके बाद यूपीडा को अग्रिम कार्रवाई करनी है। तहसीलदार भोगांव घासीराम ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अधिग्रहण प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है।

इन गांवों जमीन का होगा अधिग्रहण

भोगांव तहसील के गांव दुर्जनपुर, मुड़ई, हाजीपुर बरा, बहदीनपुर, अकबरपुर बिकू, छबीलेपुर, चनेपुर, हुसैनपुर, घूमसपुर, कमालपुर महमूदिया, रामनगरिया, किशनी तहसील के गांव नगला बले, कैथपुर, नगला कले, नगला गवे, महोली शमशेरगंज, तरिहा, रठेह, धमियापुर, अहमलपुर, टोडरपुर, नगला पांडेय, सींगपुर, शिवसिंहपुर, ख्वाजापुर, बहरामऊ शामिल हैं।