Move to Jagran APP

बुंदेलखंड में गाय बचाओ, किसान बचाओ यात्रा निकालते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू गिरफ्तार

UP Congress Committee बुंदेलखंड में कांग्रेस ने गाय बचाओ किसान बचाओ पद यात्रा की योजना बनाई थी। ललितपुर से शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ अन्य नेता पैदल मार्च पर निकले। इनका कार्यक्रम पैदल मार्च को ललितपुर से चित्रकूट तक ले जाने का था।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 26 Dec 2020 01:45 PM (IST)Updated: Sat, 26 Dec 2020 02:53 PM (IST)
बुंदेलखंड में गाय बचाओ, किसान बचाओ यात्रा निकालते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू गिरफ्तार
पुलिस ने बल प्रयोग करने के साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बुंदेलखंड में शनिवार को ललितपुर से चित्रकूट तक पैदल मार्च निकालने का कार्यक्रम बनाया था। किसान बचाओ, गाय बचाओ स्लोगन के साथ निकला इनका पैदल मार्च ललितपुर तक ही सिमट गया। पुलिस ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ अन्य नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।

loksabha election banner

बुंदेलखंड में कांग्रेस ने गाय बचाओ, किसान बचाओ पद यात्रा की योजना बनाई थी। ललितपुर से शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ अन्य नेता पैदल मार्च पर निकले। इनका कार्यक्रम पैदल मार्च को ललितपुर से चित्रकूट तक ले जाने का था। इसी बीच पुलिस ने इनकी इस पदयात्रा को ललितपुर में ही रोक दिया। इस पदयात्रा रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग करने के साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार के साथ राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य व राहुल राय पदयात्रा में शामिल थे। इन सभी ने ललितपुर में मृत गाय की अस्थियों को घड़े में रखकर पदयात्रा शुरू की थी। पदयात्रा को ललितपुर जिले से चित्रकूट तक ले जाने का कार्यक्रम था, लेकिन नेताओं की गिरफ्तारी के बाद यह पदयात्रा ललितपुर में ही समाप्त हो गई।

इस पदयात्रा को बुंदेलखंड के हर जिले लेकर जाने का कार्यक्रम तय था। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि यह यात्रा ललितपुर की सौजना गौशाला से निकलकर बुन्देलखण्ड के सभी जिलों से होती हुई चित्रकूट में पवित्र मंदाकिनी नदी के तट पर समाप्त करने का कार्यक्रम था। जहां सरकार की दुर्व्यवस्था से मरी गायों की अस्थियों का तर्पण भी होना था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.