Move to Jagran APP

कांग्रेस ने देश को गर्त में ढकेला : राजनाथ

लखनऊ। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने देश को गर्त में ढकेल दिया है। आजाद

By Edited By: Published: Tue, 06 May 2014 07:46 PM (IST)Updated: Tue, 06 May 2014 07:46 PM (IST)
कांग्रेस ने देश को गर्त में ढकेला : राजनाथ

लखनऊ। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने देश को गर्त में ढकेल दिया है। आजाद होने के बाद सर्वाधिक समय तक सत्ता में रहने वाले इस दल ने देश पर केवल भ्रष्टाचार, भूख, गरीबी और महंगाई थोपी है। यूपी में सपा और बसपा इसके सहयोगी है। इन दलों को देश की चिंता नहीं अपितु सिर्फ और सिर्फ अपनी राजनीति की फिक्र है। आगामी सरकार मोदी के नेतृत्व में बनेगी और देश के विकास की नई मिसाल कायम करेगा।

loksabha election banner

राजनाथ कुशीनगर के तमकुहीराज में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सिंह ने कहा कि कुछ चूक के कारण पिछले दस वर्षो से सत्ता पर कांग्रेस का कब्जा हुआ। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। भाजपा ने गलतियों व चूक की समीक्षा की है। हमारा दल संस्कृति में विश्वास रखता है, वसुधैव कुटुंबकम् को मानते हुए नफरत की राजनीति से परहेज करता है। विकास ही हमारा मुख्य लक्ष्य है और निश्चित ही आगामी लोकसभा का गठन भाजपा के नेतृत्व में होगा। अब देश विकास के नए आयाम रचेगा। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन काल में कैग की रिपोर्ट के मुताबिक साढ़े पांच लाख करोड़ से अधिक धनराशि के सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है। इस धन का आधा भी सही समय व जगह पर खर्च होता तो भारत विकसित राष्ट्र बन चुका होता। सिंह ने सपा व बसपा को कांग्रेस का दूसरा पहलू बताते हुए कहा कि भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए यूपी में इन दलों द्वारा तमाम प्रपंच किए जा रहे है और स्तरहीन राजनीति का परिचय दिया जा रहा है। इसके बावजूद इस बार भाजपा बहुमत के जादुई आंकड़े को पार करेगी और इसमें यूपी की सबसे बड़ी भागीदारी होगी। सभा को पार्टी प्रत्याशी कलराज मिश्र ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.