विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी : आगरा-बस्ती समेत इन 5 मंडलों में बनेंगे इंटीग्रेटेड आयुष मेडिकल कॉलेज; अनुपूरक बजट में योगी सरकार ने दी मंजूरी

Published: Tue, 04 Aug 2026 06:10 PM (IST)

योगी सरकार ने आगरा, बस्ती समेत पांच मंडलों में इंटीग्रेटेड आयुष मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए अनुपूरक बजट में ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. आगरा, बस्ती सहित पांच मंडलों में आयुष कॉलेज।

  2. अनुपूरक बजट में दो करोड़ रुपये का प्रावधान।

  3. आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी चिकित्सा सुविधा बेहतर होगी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आगरा, बस्ती, गोंडा, मेरठ और मीरजापुर मंडल में इंटीग्रेटेड आयुष मेडिकल कालेज की स्थापना के लिए अनुपूरक बजट में दो करोड़ रुपये का प्रविधान किया है।

इन कालेजों के लिए राज्य सरकार ने पहले ही आयुष विभाग को जमीन उपलब्ध करा दी है। 60-60 बिस्तरों वाले इन कालेजों के लिए डाक्टर, फार्मासिस्ट, नर्सिंग स्टाफ के पदों का प्रस्ताव भी पास हो गया है। अनुपूरक बजट में धन की व्यवस्था से एक छत के नीचे आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी नागरिकों की चिकित्सा सुविधा बेहतर होगी।

आयुष की पढ़ाई के लिए सीटों में इजाफा हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंटीग्रेटेड आयुष मेडिकल की स्थापना करने की घोषणा की थी। अनुपूरक बजट में इन कालेजों की स्थापना के लिए दो करोड़ की व्यवस्था की गयी है। प्रमुख सचिव आयुष रंजन कुमार का कहना है कि अनुपूरक बजट में एकीकृत अस्पतालों के भवन के लिए धन की व्यवस्था हो जाने से निर्माण कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा।