विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather: उत्तर प्रदेश का मौसम बदलेगा, अगले दो दिनों तक कोहरे की चादर ओढ़े रह सकता है पूर्वी हिस्सा

Published: Sun, 22 Nov 2026 07:20 PM (IST)

UP Weather Update: मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए अगले दो दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। 

रात के तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट से ठंड का असर भी बढ़ने की संभावना

रात के तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट से ठंड का असर भी बढ़ने की संभावना 

HighLights

  1. सुबह और रात में वाहन चलते समय खास सावधानी बरतने की सलाह

  2. राजधानी लखनऊ में मध्यम कोहरे के आसार

  3. 17.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा राजधानी का न्यूनतम तापमान

जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मौसम में नवंबर के आखिरी सप्ताह में काफी बदलाव के आसार है। इससे ठंड बढ़ने के साथ ही मौसम अधिक नम होने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी जिलों में सुबह और शाम को मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। वहीं, राजधानी लखनऊ में मध्यम कोहरे से दृश्यता कम होने की आशंका है। शहर में 100-200 मीटर तक दृश्यता हो सकती है। वहीं, नदीं किनारे के क्षेत्रों में 50 मीटर तक भी पहुंचने की संभावना है। सुबह और रात के साथ अब दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए अगले दो दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। 23 नवंबर को सुबह के समय पूर्वी जिलों में घना कोहरा होने की 51 से 75 प्रतिशत तक संभावना जताई गई।

रविवार को राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी 75 प्रतिशत और न्यूनतम 42 प्रतिशत रही। उधर, हरदोई प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा। वहां न्यूनतम पारा 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मेरठ में न्यूनतम तापमान 12.1, नजीबाबाद में 12.4, बरेली में 12.8, अयोध्या में 13.0, कानपुर शहर में 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों जैसे अयोध्या, बहराइच, सुल्तानपुर में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने के आसार हैं।

इसके साथ ही रात के तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट से ठंड का असर भी बढ़ने की संभावना है। सुबह और शाम की ठिठुरन और बढ़ सकती है। मौसम विभाग की ओर से सुबह और रात में वाहन चलते समय खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।