विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather Update: मौसम ने ली करवट, पूरा हुआ राहत का दौर, अब सताएगी गर्मी- 6 मई से झेलेंगे सूरज की तीखी धूप

By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
Published: Fri, 05 May 2023 05:22 AM (IST)

मौसम विभाग ने चार मई तक बादल छाए रहने और वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया था। हुआ भी ऐसा ही ...और पढ़ें

मौसम ने ली करवट, पूरा हुआ राहत का दौर, अब सताएगी गर्मी- 6 मई से झेलेंगे सूरज की तीखी धूप
मौसम ने ली करवट, पूरा हुआ राहत का दौर, अब सताएगी गर्मी- 6 मई से झेलेंगे सूरज की तीखी धूप

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। पिछले चार दिनों से छाए बादलों और वर्षा से राहत भरे मौसम का दौर अब थमने वाला है। शुक्रवार से मौसम फिर करवट लेगा और अब तापमान बढ़ने से गर्मी सताएगी। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद शुक्रवार से तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू होगा। 10 मई तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का अनुमान है। इसकी वजह से लोगों को गर्म हवाओं का कहर भी झेलना होगा।

मौसम विभाग ने चार मई तक बादल छाए रहने और वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया था। हुआ भी ऐसा ही गुरुवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। दोपहर में हल्की धूप निकली पर थोड़ी ही देर में वर्षा शुरू हो गई।

शहरी क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई तो यमुनापार में दोपहर आधे घंटे तक रिमझिम वर्षा का दौर चला। इसकी वजह से जगह-जगह पानी भर गया। अब मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को हल्के बादल रहेंगे पर वर्षा की संभावना कम है।

छह मई से मौसम रूखा होना शुरू हो जाएगा और आसमान से बादलों के गायब होने के बाद सूरज की तीखी धूप से तापमान तेजी से बढ़ना शुरू होगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांच डिग्री कम था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।