यूपी में कैसा रहेगा मौसम? तापमान में गिरावट से कई जिलों में बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट
उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम ठंड जारी है और दिन में धूप निकल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ेगी।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
सुबह-शाम ठंड जारी, दिन में धूप निकल रही है।
आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट संभव।
28 अक्टूबर को पूर्वी यूपी में हल्की बारिश के आसार।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह-शाम ठंड का दौर जारी है। वहीं, दिन में धूप निकल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम को कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल सकता है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की बात कही गई है।
IMD के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके साथ ही, सुबह-शाम ठंड में बढ़ने के भी आसार हैं। 28 अक्टूबर को कई इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है।
यूपी में मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, 28 अक्टूबर को पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
शांत हवाओं के बीच नमी में बढ़ोतरी
मौसम विभाग के अनुसार अधिकांश जिलों में हवा की गति शांत रही। हवा में उच्च आद्रता के कारण सुबह के समय दृश्यता पर हल्का असर पड़ सकता है। आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना व्यक्त की जा रही है, जिससे ठंड का असर और बढ़ सकता है।
