विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather Update: यूपी में कड़ाके की ठंड के साथ होगा New Year का स्वागत, अगले दो दिनों के लिए IMD का अलर्ट

Published: Tue, 31 Dec 2024 08:25 AM (IST)

UP Weather Update उत्तर प्रदेश में दिसंबर के आखिरी दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने ...और पढ़ें

सोमवार को लोग ठंड से बचने के पूरे इंतजाम करके घर से निकले l जागरण
सोमवार को लोग ठंड से बचने के पूरे इंतजाम करके घर से निकले l जागरण

जागरण संवाददाता, लखनऊ। दिसंबर के अंतिम दिनों में ठंड ने पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है। सोमवार को लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में शीत दिवस (कोल्ड डे) की स्थिति बनी रही। कई जिलों में दिन और रात के तापमान का अंतर लगभग खत्म हो गया, जिससे लोगों ने दिनभर कड़ाके की ठंड महसूस की।

मौसम विभाग के अनुसार, एक जनवरी तक शीत दिवस का असर जारी रहेगा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम साफ होने की संभावना है। प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को घने कोहरे ने आसमान को ढक लिया, जिससे दिनभर धूप नहीं निकली। इस वजह से दिन के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई।

सबसे ठंडा रहा मुजफ्फरनगर

आगरा में दिन का तापमान सबसे अधिक गिरा, जहां अधिकतम तापमान 8.9 डिग्री की गिरावट के साथ 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज
किया गया। मुजफ्फरनगर में सबसे ठंडा दिन रहा, जहां अधिकतम तापमान मात्र 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह ने ने बताया कि लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में दिन और रात के तापमान में बहुत कम अंतर है। दिन का तापमान कम होने के कारण शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है। आगामी दो दिनों तक रात के तापमान में और गिरावट की आशंका है।

सोमवार को लखनऊ में शीत दिवस का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा गया। दिन के समय लोगों ने रात जैसी ठंड महसूस की।

आज और कल छाया रहेगा घना कोहरा

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 31 दिसंबर और एक जनवरी को प्रदेश में घने कोहरे के साथ शीत दिवस की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि, दो जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे मौसम साफ होने और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

सबसे अधिक ठंडे जिले जिले

जिले न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
बुलंदशहर 6.0 18
अयोध्या 9.0 19
फतेहगढ़ 9.2 18.8
नजीबाबाद 9.5 15.2
इटावा 9.6 13.8
मेरठ 10.3 15.2
आगरा 10.3 14.2
झांसी 10.7 15.7
अलीगढ़ 10.8 13.8
मुजफ्फरनगर 11.2 13.4
लखनऊ 13.3 15.2

गर्म कपड़े पहनने में न करें लापरवाही

मौसम परिवर्तन होने से एकाएक ठंड बढ़ गई है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही भारी पड़ सकती है। बदलते मौसम में बीमारियां फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।

संयुक्त जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. सौरभ सिंह का कहना है कि ठंड में बच्चों व बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। गर्म कपड़े पहनाने में कोई लापरवाही न करें। सर्दी, जुकाम, बुखार होने पर चिकित्सक की सलाह के बिना किसी दवा का सेवन न करें।

इसे भी पढ़ें: संभल पहुंचे जियाउर्रमान और इकरा हसन, सपा प्रतिनिधिमंडल ने हिंसा में जान गंवाने वालों के स्वजन को सौंपे 5 लाख के चेक