Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बौछार के आसार, पूर्व में गर्म हवा के थपेड़े, पढ़िए दो दिन के मौसम का हाल

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Thu, 01 Jun 2023 08:25 AM (IST)

    UP Weather News पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले तीन से चार दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह तेज धूप के बाद दोपहर में बादलों का डेरा र ...और पढ़ें

    Hero Image
    पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बौछार के आसार, पूर्व में गर्म हवा के थपेड़े, पढ़िए दो दिन के मौसम का हाल

    लखनऊ, जागरण संवाददाता। प्रदेश भर में मौसम के अलग-अलग रुख नजर आ रहे हैं। एक ओर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ आंधी और पानी से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वही मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गर्म हवाओं के थपेड़ों से गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बौछार पड़ सकती है वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगले दो दिन चलेंगी तेज हवाएं

    मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक दानिश के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी यूपी के जिलों में अगले दो दिनों तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। हालांकि मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में इसका असर नहीं पड़ेगा और वहां तापमान में एक से दो डिग्री तक की बढ़त दर्ज की जा सकती है।

    ये रहा इन जिलों का तापमान

    राजधानी का अधिकतम तापमान बुधवार को 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वही प्रदेश भर में धीरे-धीरे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है सर्वाधिक तापमान बस्ती में 41.5 डिग्री सेल्सियस और प्रयागराज में 41.2 डिग्री पर दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़त बरकरार है सबसे कम तापमान झांसी में 22 डिग्री पर दर्ज किया गया।

    शुष्क हवा के बढ़े आसार, अब सताएगी गर्मी

    कानपुर शहर के मौसम में अब गर्मी बढ़ने के आसार हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान हालांकि मंगलवार के मुकाबले लगभग एक डिग्री कम रहा है लेकिन मौसम विज्ञानियों का मानना है कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान तापमान तेजी से बढ़ेगा। इसके 43 डिग्री तक जाने की संभावना है।

    मौसम में शुष्कता बढ़ेगी

    चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय का कहना है बुधवार को तापमान में आई कमी की वजह आसमान में बादलों की आवाजाही बना रहना और मंगलवार की शाम हुई 0.8 मिमी वर्षा है। इसके बावजूद अब मौसम में वर्षा की संभावना बिल्कुल नहीं है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री और बुधवार को 37.5 डिग्री रहा है। गुरुवार से मौसम में शुष्कता बढ़ेगी। बादलों की आवाजाही रहेगी लेकिन इसका असर वर्षा के रूप में नहीं दिखेगा।

    मौसम ने बदली करवट तो गर्मी से मिली राहत

    मुजफ्फरनगर में मई का महीना लोगों के लिए कुछ ही दिन गर्म रहा। महीने के अंतिम दिन भी बरसात ने लोगों को गर्मी से राहत दी। दिन की शुरूआत धूप के साथ हुई, लेकिन शाम को बरसात और बूंदाबांदी से राहत मिल गई। बुधवार को अधिकतर तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बरसात के कारण तापमान दस डिग्री तक कम हो गया।

    मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मई का महीना लोगों के लिए राहत भरा रहा। महीने में कुछ ही दिन तेज गर्मी महसूस की गई, जिसमें दिन का तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन बुधवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे दिन ठंडा रहा। हालांकि रात को बूंदाबांदी जारी रही।