UP Weather Update: होली पर मौसम का बदलेगा मिजाज, पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना; पढ़िए IMD की ताजा रिपोर्ट
UP Weather Update on Holi 2025 यूपी में होली पर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना है जबकि पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहे ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather Update : होली में खुलकर रंग खेलने की लालसा रख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए हैं। इस साल होली के रंग में भंग डालने के लिए बारिश हो सकती है। जी हां, रंगों के त्योहार होली (14 मार्च) ( Holi 2025 ) पर उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 12 और 14 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने के संकेत मिले हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में 20-30 किमी प्रति घंटे की तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 13 मार्च को वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चेतावनी भी जारी की है।
.jpg)
Weather on Holi: गोरखपुर में बदला मौसम। जागरण
पूर्वी उत्तर प्रदेश में रहेगा साफ मौसम
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 से 16 मार्च तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, 14 मार्च को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन ज्यादातर क्षेत्रों में होली के दिन मौसम साफ और अनुकूल रहेगा।
इसे भी पढ़ें- Weather Forecast: गर्मी झेलने को हो जाएं तैयार: इस साल टूट सकता है 125 साल का रिकॉर्ड, दिल्ली में छूटेंगे पसीने
मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादलों की गरज और वज्रपात की संभावना को देखते हुए होली खेलने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। यदि आसमान में काले बादल घिरते हैं या गरज-चमक शुरू होती है, तो खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचें।

Weather on Holi: प्रयागराज में घूप से बचती युवतियां। जागरण
कैसा रहेगा तापमान?
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश जिलों दिन का तापमान 26-30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि रात में यह 14-18 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होने से हल्की ठंडक का अहसास हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- BHU के रिसर्चर ने बनाया गजब का क्लीनर, सिर्फ एक बार छिड़कने से महीने भर तक मिलेगी बैक्टीरिया-वायरस और फंगस से मुक्ति
यूपी में अगले 7 दिनों का मौसम पूर्वानुमान:
- 10-11 मार्च: पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।
- 12 मार्च: पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना।
- 13 मार्च: पश्चिमी यूपी में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना, पूर्वी यूपी शुष्क रहेगा।
- 14 मार्च (होली): पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश, पूर्वी यूपी शुष्क रहेगा।
- 15 मार्च: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश हो सकती है।
- 16 मार्च: पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।