Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather: तेज बार‍िश-ओले ग‍िरने से बदला मौसम का म‍िजाज, आज कई ज‍िलों में आंधी-तूफान का अलर्ट; IMD ने जारी किया अपडेट

    Updated: Sat, 01 Mar 2025 07:29 AM (IST)

    शुक्रवार को पूरे दिन खुलकर धूप नहीं निकल सकी। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से दिन की अपेक्षा रात की गर्मी बढ़ गई। अभी अगले दो दिन तक आसमान में छिटपुट बादल जमे रहेंगे। पश्चिमी यूपी में जोरदार बार‍िश होगी। नोएडा मेरठ गाज‍ियाबाद व आसपास के ज‍िलों में गरज-चमक के साथ तेज बार‍िश हुई।

    Hero Image
    बार‍िश संग ओले ग‍िरने से बदला यूपी का मौसम।

     डि‍ज‍िटल डेस्‍क, लखनऊ। चढ़ते फागुन में बादलों ने आसमान में डेरा डाल दिया है। धूप पर पहरा लगाकर गर्मी के चढ़ते तेवर को ठहरा दिया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम का मिजाज बदल चुका है। हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड की वर्षा ने यूपी के मौसम पर भी अपना असर छोड़ा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिणाम स्वरूप शुक्रवार को पूरे दिन खुलकर धूप नहीं निकल सकी। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से दिन की अपेक्षा रात की गर्मी बढ़ गई। मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के अनुसार, अभी अगले दो दिन तक आसमान में छिटपुट बादल जमे रहेंगे। पश्चिमी यूपी में जोरदार बार‍िश होगी। नोएडा, मेरठ, गाज‍ियाबाद व आसपास के ज‍िलों में गरज-चमक के साथ तेज बार‍िश हुई। साथ ही ओले ग‍िरने से ठंड बढ़ गई है।

    सामान्‍य से कम रहा तापमान

    आंकड़ों की बात करें तो धूप की लाचारी की वजह से अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस तक ही सिमट गया। यह सामान्य से कम रिकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान पर मौसम के बदलाव का ठीक विपरीत प्रभाव पड़ा। यह बीते दिन के मुकाबले करीब चार डिग्री चढ़ गया। 17.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचकर सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक हो गया।

    एक्टिव हो रहा पश्चिमी विक्षोभ

    मौसम विज्ञानी ने बताया कि अफगानिस्तान व पाकिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। वह तिब्बत की ओर बढ़ रहा है। इस क्रम में हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के पहाड़ों पर वर्षा और बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। दोपहर बाद चलने वाली पछुआ हवा पहाड़ों पर बने बादलों को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पहुंचा रही हैं। इससे नमी भी बढ़ जा रही है।

    ठंड का हो रहा एहसास

    दिन में हल्की ठंड का एहसास इसकी वजह से ही हो रहा है। रात का तापमान भी इसी के चलते बढ़ रहा है। मौसम विज्ञानी बताते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दो से तीन दिन बाद समाप्त हो जाएगा। उसके बाद एक बार फिर तापमान तेजी से चढ़ेगा। अधिकतम तापमान 30 के पार और न्यूनतम तापमान 20 के करीब पहुंचेगा।

    कानपुर में पांच द‍िनाें तक ऐसा रहेगा मौसम

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। लेकिन तापमान में गिरावट नहीं आएगी। रविवार से तेज धूप निकलेगी। आज यूपी में 2 मिमी बारिश होने की संभावना मौसम व‍िभाग ने जताई है। वहीं, कानपुर में बादल छाए हुए हैं और अगले 5 दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

    चलेंगी तेज हवाएं

    मौसम व‍िभाग ने बताया क‍ि यूपी के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान 30-40 किमी/घंटा से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। अभी फ‍िलहाल नोएडा, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली, बरेली, बिजनौर, मेरठ में बादल छाए हुए हैं। रात से यहां रुक-रुक कर बार‍िश हो रही है। अगले 24 घंटे तक मौसम ऐसे ही बने रहेगा।

    इन ज‍िलों में आज होगी बार‍िश

    शन‍िवार को बहराइच, बाराबंकी, लखनऊ, बस्ती, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, कानपुर, उन्नाव, कन्नौज, फरुखाबाद, पीलीभीत, बरेली, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और रामपुर में बार‍िश होगी। इससे मौसम में पर‍िवर्तन आएगा। वहीं, 2 मार्च को पूरे यूपी में मौसम साफ रहेगा।

    यह भी पढ़ें: मौसम ने मारी पलटी… दिल्ली में तेज बारिश और यूपी में गिरे ओले; पहाड़ों पर बर्फबारी; IMD ने जारी किया अपडेट

    यह भी पढ़ें: UP Weather: यूपी में आज गरजेंगे बादल-चमकेगी ब‍िजली, तेज हवाओं के साथ होगी बार‍िश; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट