विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather Today: लखनऊ समेत कई जिलों में कल से और बढ़ेगी ठंड, यहां पढ़ें आज कैसा रहेगा मौसम

By Vrinda SrivastavaEdited By:
Published: Tue, 29 Nov 2022 08:53 AM (IST)

UP Weather Today यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में बीते कुछ दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की गई इस ...और पढ़ें

लखनऊ समेत कई जिलों में कल से और बढ़ेगी ठंड.
लखनऊ समेत कई जिलों में कल से और बढ़ेगी ठंड.

लखनऊ, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव होता देखने को मिल रहा है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। रात में ओस गिरने और ठंडी हवाओं के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लखनऊ में सोमवार की शाम से ही ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को भी लखनऊ में सुबह धुंध का असर दिखाई दिया। इस कारण विजिबिलिटी करीब एक किलोमीटर की रही। आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं।

सोमवार को लखनऊ में धूप के साथ बादलों की आवाजाही लगी रही। इस कारण राजधानी लखनऊ के तापमान में कुछ वृद्धि हुई है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को भी शहर में बादलों का असर दिखने का अनुमान है। हालांकि, दिन में धूप निकलने से इसका असर नहीं दिखेगा। लेकिन, रात को तापमान में गिरावट दर्ज होने पर इसका असर दिखेगा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार के बाद तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि बीते दिनों के मुकाबले धीमी हवा के कारण राहत मिलेगी। लेकिन पारा गिरने के कारण ठंड और ज्यादा बढ़ने की संभावना है।

राजधानी लखनऊ की बात करें तो बीते कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि मंगलवार को जिले में ठंड से हल्की राहत मिलेगी। लेकिन बीते दो दिनों के मुकाबले मंगलवार को हवा धीमी रहने की संभावना है। वहीं मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी में वायु प्रदुषण 'बहुत खराब' की श्रेणी में है। मंगलवार की सुबह राजधानी के तालकटोरा इंडस्ट्रियल इलाके में AQI 344 दर्ज किया गया है। शहर में एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ने के कारण स्मॉग जैसी स्थिति बनने की बात कही जा रही है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।