यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Weather Today: यूपी में सर्द हवाओं ने बढ़ा दी है गलन, धूप भी हुई बेअसर; जानिए मौसम का हाल
UP Weather Today उत्तर प्रदेश में बारिश के दौर के बाद अब ठंडी हवाओं का दौर जारी है। सर्द हवाओं ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखनऊ। मौसम ने करवट बदल ली है और इन दिनों कड़ाके की ठंड से लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में बारिश के दौर के बाद अब ठंडी हवाओं का दौर जारी है। सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को मौसम पूरी तरह साफ हो सकता है।
कई दिनों के बाद बुधवार को धूप निकली तो लोगों ने राहत महसूस की, हालांकि दोपहर तक हल्की बदली हो गई। दिन में तेज हवाओं के चलते पतझड़ शुरू हो गया। दिन में चली तेज हवाओं ने शाम को गलन बढ़ा दी।
तेज हवाएं बढ़ाएंगी गलन
मौसम विभाग का अनुमान है कि अब आसमान तो साफ रहेगा, लेकिन तेज पछुआ हवाएं चलेंगी। इससे रात में तापमान में गिरावट आएगी। सुबह और शाम को गलन रहेगी। अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। वर्षा होने की संभावना नहीं है। हवा सामान्य व सामान्य से तेज गति से पश्चिमी चलने एवं औसत तापमान सामान्य के आस-पास रहने की संभावना है।
सुबह-शाम कड़ाके की ठंड
लखनऊ से लेकर वाराणसी तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह और शाम हल्के कोहरे के साथ ठंड का भी प्रकोप लोगों को झेलना पड़ रहा है। ऐसी सर्दी में लोग अलाव का सहाा ले रहे हैं।
