UP Weather: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, वाराणसी में शुरू हुई बारिश; इन जिलों में भी बरसेंगे बदरा
UP Weather Update उत्तर प्रदेश में आज मौसम का मिजाज बदलने वाला है। लगातार घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के प्रकोप के बीच आज प्रदेश के करीब 15 जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की मानें और बारिश और तेज हवाओं से लोगों की परेशानी और भी ज्यादा बढ़ सकती है। कड़ाके की ठंड में लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। गिरते तापमान के साथ-साथ कोहरे ने लोगों को परेशान किया है। घने कोहरे का असर यातायात पर देखने को मिल रहा है। सड़क से लेकर हवाई सेवा तक कोहरे के कारण प्रभावित है।
मंगलवार को प्रदेश में कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लखनऊ समेत 15 जिलों में मंगलवार को बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान करीब आठ-दस किलोमीटर की रफ्तार से ठंडी हवाएं भी चलेंगी। इसके साथ ही प्रदेश में बारिश के बाद ठंड का प्रकोप और भी ज्यादा बढ़ जाएगा।
वाराणसी में होने लगी बारिश
वाराणसी में मंगलवार सुबह-सुबह बारिश शुरु हो गई। सुबह-सुबह बारिश होने से मौसम और ठंडा हो गया है। कोहरे के प्रकोप के बीच बारिश से लोगों से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
तेज धूप ने दी थोड़ी राहत
सोमवार को तेज धूप के चलते लोगों ने ठंड से काफी राहत महसूस की। मौसम वैज्ञानिक मुहम्मद दानिश के मुताबिक, बुधवार से मौसम फिर बदलेगा और हल्की से मध्यम धूप निकलने के आसार हैं।
कोहरे के कारण आगरा का विमान निरस्त
कोहरे के कारण लखनऊ से आगरा के बीच उड़ान भरने वाला विमान सोमवार को भी निरस्त रहा। वहीं आगरा से भी यह विमान लखनऊ नहीं आया। इसके अलावा करीब एक दर्जन विमान एक से दो घंटे प्रभावित रहे। मुंबई से रात 1:35 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट आने वाला विमान 1:40 घंटे, जेद्दा से सुबह 10:30 बजे का सऊदी एयरलाइंस का विमान एक घंटा, गोरखपुर से दोपहर 12:45 बजे आने वाला विमान 1:10 घंटे, मुंबई से दोपहर 1:15 बजे का विमान 2:07 घंटे देरी से आया।
यह भी पढ़ें: