विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather: यूपी में भीषण लू का ऑरेंज अलर्ट, बांदा 46.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म

Published: Mon, 18 May 2026 07:26 AM (IST)

उत्तर प्रदेश में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है, कई जिलों में पारा 47 डिग्री सेल्सियस पार कर ...और पढ़ें

गर्मी से बचाव के लिए चेहरा ढंककर निकलती युवतियां। जागरण

गर्मी से बचाव के लिए चेहरा ढंककर निकलती युवतियां। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश के तापमान में और बढ़ोतरी होने के आसार हैं। पारा सोमवार से लगातार बढ़ेगा और कुछ जिलों में यह 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो सकता है। एक बार फिर से लू से भीषण लू चलने के भी आसार हैं। मौसम विभाग इसको लेकर प्रदेश के दक्षिणी भाग के कुछ जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है।

रविवार को पूरे देश में सबसे अधिक तपा बांदा

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल प्रभावी मौसम तंत्र नहीं है। ऐसे में आगामी चार से पांच दिनों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ विकिरणीय ऊष्मन बढ़ने से तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी। प्रदेश के दक्षिणी भाग से लू का एक और दौर आरंभ होगा।

एक बार फिर लू व भीषण लू चलने के आसार

प्रदेश में 19 से 22 मई के बीच कुछ स्थानों पर लू चलेगी। दक्षिणी हिस्से में कहीं-कहीं भीषण लू चलने की संभावना है। इसके बाद तापमान में आंशिक कमी आएगी।

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गत 16 मई को दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के कई हिस्सों, संपूर्ण निकोबार द्वीप समूह और श्रीजयपुरम सहित अंडमान द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में प्रवेश किया। दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई को केरलम आने की संभावना है।

आज यहां लू चलेगी

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के जिलों में। 

बांदा का तापमान पहुंचा 46.4 डिग्री

प्रदेश और देश में अधिकतम तापमान के मामले में बांदा शीर्ष पर रहा। वहां रविवार को 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। महाराष्ट्र का अकोला दूसरे नंबर पर रहा। वहां का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा। झांसी का अधिकतम तापमान 44.6, प्रयागराज का 44.5 व हमीरपुर का 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। लखनऊ का तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें- बांदा 44.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म, मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।